यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: त्याहारों सीजन पर रेलवे हुई मुस्तैद... RPF कर्मियों की छुट्टियां रद्द, ड्यूटी का समय 8 से हुआ 12 घंटे
त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है इसके चलते रेल यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। इसको लेकर रेलवे ने ...और पढ़ें

HighLights
- रेल मंत्रालय ने देशभर में यात्रियों की भीड़ बढ़ते ही जारी किए दिशा निर्देश
- छठ पूजा के कारण दिल्ली पर रहेगा मुख्य फोकस
- दूसरे मंडलों से भेजे जाएंगे आरपीएफ के जवान
दीपक बहल, अंबाला। Indian Railway Cancelled Holiday Of RPF Personnel: त्योहार शुरू होते ही रेल यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते रेलवे ने भी रेलगाड़िया बढ़ा दी गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा और अवैध वसूली रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आठ घंटे की शिफ्ट को 12 घंटे (RPF Duty Timing Increased) कर दिया गया है। साथ ही ट्रेनों में पटाखों और ज्वलनशील पदार्थों पर रोक लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया है।
रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों में मदुरै जैसी घटना का भी जिक्र किया गया है, ताकि ट्रेन में आग की घटनाएं न हों। विशेषकर भीड़ पर नियंत्रण के साथ पेंट्री कार, बुक की गई एसएलआर, पार्सल आदि में विशेष निगरानी रहेगी। कोई व्यक्ति पटाखों को किसी अन्य सामग्री दिखा न ले जा पाए। यह अभियान 17 नवंबर तक चलाया जाएगा।
रेल मंत्रालय ने देश के सभी आरपीएफ आइजी को दिए दिशा निर्देश
वहीं छठ पूजा के कारण दूसरे मंडलों से आरपीएफ (RPF) और आरपीएसएफ (RPSF) की दिल्ली में तैनाती पर विचार विमर्श किया जा रहा है। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने देश भर के सभी आरपीएफ आइजी को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
बड़े पैमाने पर 17 नवंबर तक अभियान शुरू किया गया है, इसमें दीपावली और छठ पूजा के दृष्टिकोण से सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाएं और इसकी मानीटरिंग पोस्ट स्तर पर नहीं, बल्कि मंडल व जोन के अधिकारी स्वयं करें।
ये भी पढ़ें- जानें Tubewell कनेक्शन का लोड बढ़वाने की आखिरी तारीख, इतने रुपये व ये दस्तावेज करने होंगे जमा
अभियान में जिला पुलिस, कामर्शियल विभाग और जीआरपी का भी सहयोग लेने के लिए कहा गया है। कामर्शियल विभाग की मदद से रेलवे में बुक हो रही सामग्री पर विशेष निगरानी रखनी होगी। आईआरसीटीसी द्वारा या फिर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उनमें भी अभियान चलाया जाएगा।
.jpg)
लोगों को भी किया जाएगा जागरूक
जागरूकता को लेकर भी अभियान चलाने को कहा गया है। इसमें स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक, पर्चे, पोस्टर और प्रचार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। आदेशों के साथ एक फॉरमेट भेजा है, जिसके तहत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
17 तक चलेगा अभियान: कमांडेंट
आरपीएफ के कमांडेंट नीतीश कुमार शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें दलालों और ज्वलनशील पदार्थ को लेकर भी विशेष निगरानी रहेगी। यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे विस्फोटक सामग्री न लेकर चलें। जिन लोगों को टिकट बुकिंग का अधिकार दिया है, उन पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है कि वे किसी अन्य लाग इन से टिकट न बना सकें। आरपीएफ जवानों की शिफ्ट भी आठ की जगह बारह घंटे कर दी है। अभियान के दौरान छुट्टियों को रद कर दिया है।
