यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरियाणा के पूर्व CM ने रोहतक में विजयदशमी पर किया संबोधित, पुरानी ITI मैदान में पुतलों का किया दहन
मंगलवार को रोहतक में राज्य के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पुराने आईटीआई मैदान में विजयदशमी के मौके पर ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में विजयदशमी पर किया संबोधित
- कहा- विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक
- पुरानी आइटीआइ मैदान में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व
जागरण संवाददाता, रोहतक। पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (Haryana Ex CM Bhupinder Singh Hooda) ने कहा कि विजयदशमी (Vijaydashmi) पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसलिए मनुष्य को बुरे काम न करके समाजहित, मानव कल्याण के लिए कार्य करने चाहिए।
पुरानी आईटीआई मैदान में मनाए गए दशहरा पर्व के अवसर पर वे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यहां श्री रामलीला उत्सव कमेटी ने दशहरा उत्सव का आयोजन किया।
पूर्व सीएम ने किया पुतलों का दहन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 110 फीट के रावण, 90 फुट का मेघनाद व 100 फुट के कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। दशहरा उत्सव में महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज का सान्निध्य रहा। श्री रामलीला उत्सव कमेटी के मुख्य संरक्षक राजेश जैन भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- अदालत के आदेश से छेड़छाड़ कर जमीन करा ली अपने नाम, जज साहब खुद बने शिकायतकर्ता; पुलिस आयुक्त को भी लगाई लताड़
विशिष्ट अतिथि के रूप में ये लोग रहे मौजूद
विशिष्ट अतिथि के रूप में जेड ग्लोबल स्कूल के एमडी डा. चंद्र गर्ग, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदन गोयल, समाजसेवी पवन तायल मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान सुभाष तायल ने की, जबकि मंच संचालन विजय बाबा व सतीश भारद्वाज ने किया।
.jpg)
समाजसेवी राजेश जैन ने कहा कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके लोगों को एक सीख दी है कि बुरे काम का नतीजा बुरा होता है, इसलिए हमें श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों में रावण दहन देखने को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया।
ये लोग भी रहे मौजूद
मुख्य रूप से ये रहे मौजूद इस अवसर पर शंकरलाल मित्तल, जयभगवान, रमेश रोहिला, मनोज जिंदल, सुशील मंगला, प्रेम गर्ग, सुनील बल्ली, अनिल बंसल, रामकुमार पांचाल, अमित गुप्ता, सन्नी निझावन, शीतल, सन्नी गोयल, अंकित गर्ग, योगेश अरोडा, अमित गुप्ता, गुलशन निझावन, वरूण सिंगल, अजेश गुप्ता, वरूण शर्मा, नरेश शर्मा, दिनेश तायल, संदीप, उमा गोयल, संतोष, विजय बाबा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
