यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से करवट बदल सकता मौसम
माैसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। इसके तहत 19 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से चलने ...और पढ़ें

अंबाला , जागरण संवाददाता : माैसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। इसके तहत 19 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से चलने वाली हवा का रुख उत्तर पश्चिमी से पूर्वी तरफ होने का अनुमान है। इस प्रकार की स्थिति 21 जनवरी तक बनी रह सकती है। इस बीच आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं, जिससे रात के तापमान में फिर बढ़ोतरी की संभावना है। जबकि कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी संभावित है।
20 जनवरी से आ सकता है दूसरा पश्चिम विक्षोभ
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में 19 जनवरी से शीत लहर से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अब पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में दो नये पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। पहला पश्चिम विक्षोभ वीरवार को सक्रिय हो सकता है जबकि दूसरा 20 जनवरी से आ सकता है। मौसम विभाग का आकलन है कि इन नए विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में बीस या 21 जनवरी तक तक हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी हो सकती है।
रात में तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और दिल्ली के कुछ या अधिक भागों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान है। जबकि उत्तर प्रदेश तथा बिहार के छिटपुट क्षेत्रों में 19 जनवरी तक शीत लहर का प्रकोप रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा उत्तर पश्चिमी से हवा पुरवाई होने और आंशिक बादलवाई संभावित है।
इसके रात्रि के तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। दिन के तापमान में भी राहत मिलेगी। साथ ही शीतलहर का प्रकोप कम होगा।
यह भी पढ़ें - Karnal Crime: दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाई, दुष्कर्म का भी आरोप
यह भी पढ़ें - Karnal News: विदेश में इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ हरियाणा में लगाया स्टार्टअप, पानी बचाने वाले गमले बनाए
