विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnal Crime: दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाई, दुष्कर्म का भी आरोप

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Wed, 18 Jan 2023 08:44 PM (IST)

घरौंडा थाना क्षेत्र की एक युवती को दिल्ली पुलिस में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाई, दुष्कर्म का भी आरोप
दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाई, दुष्कर्म का भी आरोप

करनाल, जागरण संवाददाता : घरौंडा थाना क्षेत्र की एक युवती को दिल्ली पुलिस में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित चंडीगढ़ न्यायालय (Chandigarh High Court) में एडवोकेट बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

शिकायत करने पर अरोपित ने दी जान से मारने की धमकी 

आरोपित ने शिकायत करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। युवती ने बताया कि घरौंडा का ही रहने वाला उसका परिचित एक युवक चंडीगढ़ कोर्ट में वकील है। आरोपित ने उसे दिल्ली पुलिस में नौकरी लगाने का झांसा दिया।

बड़े अधिकारीयों से जान-पहचान होने का करता था दावा 

युवक बड़े-बड़े अधिकारियों से अपनी पहचान का दावा भी करता था, जिसके चलते वह उसके झांसे में आ गई। पीड़ित ने बताया कि फरवरी 2021 में आरोपित उसे कुरुक्षेत्र जिले के एक होटल ले गया और कोल्ड ड्रिंक पिला दी। कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाई हुई थी, जिससे उसने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें - Karnal News: विदेश में इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ हरियाणा में लगाया स्टार्टअप, पानी बचाने वाले गमले बनाए

अश्लील वीडियो भी बनाया 

होटल के कमरे में ले जाने के बाद आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो व तस्वीरें लीं। उन्हें इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद इन तस्वीरों के माध्यम से आरोपित ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जुलाई-2021 व गीता जयंती के दिन भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस तरह आरोपित उसे लगातार ब्लैकमेल और दुष्कर्म करता रहा। मई-2022 को भी आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें - Karnal Crime: बहन के जन्मदिन पर मिठाई लेने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या

या भी पढ़ें - Karnal Suicide: शामली के इंटर्न डॉक्टर ने करनाल में फांसी लगाकर आत्महत्या