विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: दो माह बाद 95 अंकों के आधार पर सीईटी का परिणाम घोषित

By Edited By: Gaurav Tiwari
Published: Wed, 11 Jan 2023 09:54 AM (IST)

हरियाणा में सीईटी परीक्षा का रिजल्‍ट घोषित हो गया है। दो माह बाद 95 अंकों के आधार पर इस परीक्षा ...और पढ़ें

दो माह बाद 95 अंकों के आधार पर सीईटी का परिणाम घोषित
दो माह बाद 95 अंकों के आधार पर सीईटी का परिणाम घोषित

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: हरियाणा में तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों के लिए ली गई संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अभी रिजल्ट के प्रतिशत का आकलन नहीं किया है।

Ambala News: विंग कमांडर की मेजर पत्नी को फोन कहे अपशब्द, पुलिस ने केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की

सामाजिक आर्थिक मानदंड के पांच अंकों को घटाकर 95 अंकों के आधार पर संयुक्त पात्रता परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ है। सामान्य श्रेणी में 47.50 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी में 38 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले आवेदन उत्तीर्ण की श्रेणी में शामिल होंगे।

40 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

अब राज्य सरकार करीब 40 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी, जल्द ही भर्ती के विज्ञापन निकाले जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पांच व छह नवंबर को संयुक्त पात्रता परीक्षा ली थी। इस परीक्षा के लिए 11 लाख 53 हजार युवाओं ने आवेदन किए थे, जिनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब समेत अन्य राज्यों के आवेदक भी शामिल हैं। इनमें से 7.73 लाख आवेदकों ने परीक्षा दी थी।

Chandigarh: मंत्री की कोठी की फुटेज व कोच के मैसेज रिकवर करेगी एसआइटी, साइंस लैब भेजा फोन व सीसीटीवी का डीवीआर

करीब दो महीने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार रात को रिजल्ट घोषित करते हुए आवेदकों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से एक लिंक जारी किया गया है, जिसमें अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।