विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambala News: विंग कमांडर की मेजर पत्नी को फोन कहे अपशब्द, पुलिस ने केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 07 Jan 2023 01:15 AM (IST)

कमांडर इंद्रजीत सिंह की मेजर पत्नी संतोष लांबा को फोन पर अपशब्द कहने की शिकायत पर अंबाला कैंट थाना पुलिस ...और पढ़ें

विंग कमांडर इंद्रजीत सिंह की मेजर पत्नी संतोष लांबा को फोन पर अपशब्द कहने की शिकायत दर्ज।
विंग कमांडर इंद्रजीत सिंह की मेजर पत्नी संतोष लांबा को फोन पर अपशब्द कहने की शिकायत दर्ज।

जागरण संवाददाता, अंबाला। एयरफोर्स स्टेशन अंबाला में तैनात विंग कमांडर इंद्रजीत सिंह की मेजर पत्नी संतोष लांबा को फोन पर अपशब्द कहने की शिकायत पर अंबाला कैंट थाना पुलिस ने एसआइ अविनाश तिवारी पर केस दर्ज किया है। विंग कमांडर ने बताया कि उनकी पत्नी संतोष लांबा सेना में बतौर मेजर तैनात हैं। वह खुद अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात है।

पुलिस ने की कार्रवाई शुरू 

उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक काल आई। काल करने वाले अपने आप को सब इंस्पेक्टर अविनश तिवारी बताया। उसने कहा कि वह रोहिणी सेक्टर चौदह के थाने की क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। उसने किसी प्रीतम के बारे में पूछताछ शुरू की। उनकी पत्नी संतोष लांबा ने कहा कि इस नाम का काेई व्यक्ति इस नंबर पर नहीं है, जबकि यह रांग नंबर पर काल की गई है। यह सुनते ही इस व्यक्ति ने अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। इस पर पत्नी ने फोन काट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी उस दिन से तनाव में है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले में आर्मी मुख्यालय और मिनिस्ट्री आफ डिफेंस को भी शिकायत कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: सीएम मनोहर लाल ने कहा दिल्ली को पूरा पानी देता रहेगा हरियाणा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।