विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh: मंत्री की कोठी की फुटेज व कोच के मैसेज रिकवर करेगी एसआइटी, साइंस लैब भेजा फोन व सीसीटीवी का डीवीआर

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Sat, 07 Jan 2023 07:37 AM (GMT+05:30)

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित सरकारी आवास से जब्त सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर दफ्तर में रखे ...और पढ़ें

मंत्री की कोठी की फुटेज व कोच के मैसेज रिकवर करेगी एसआइटी
मंत्री की कोठी की फुटेज व कोच के मैसेज रिकवर करेगी एसआइटी

चंडीगढ़, जागरण संवाददता l हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित सरकारी आवास से जब्त सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, दफ्तर में रखे कुछ उपकरण और महिला कोच के मोबाइल का डाटा रिकवरी के लिए एसआइटी ने दिल्ली सेंट्रल फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा है। डीवीआर से बरामद फुटेज और महिला कोच के मोबाइल से मिलने वाले चेट केस में काफी अहम साबित होंगे।

अब तीन से पांच दिन में सीएफएसएल की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। पुलिस वारदात वाले दिन महिला कोच के फटे कपड़ों का मिलान कर जांच करेगी। पुलिस के कपड़ों की मांग पर महिला कोच ने बोला कि हम पूरे सबूत देंगे। हालांकि, अभी तक मामले में पुलिस ने मंत्री का मोबाइल तक जब्त नहीं किया है। जो स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच में बड़ी लापरवाही साबित करती है।

तीन दिन की मिनट टू मिनट फुटेज मांगी 

सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस की एसआइटी को वारदात वाले दिन की फुटेज सीसीटीवी की जांच में नहीं मिली है। इसके बाद टीम ने सीएफएसएल में संदीप सिंह के सरकारी आवास पर 30 जून से दो जुलाई तक की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। क्योंकि महिला कोच ने आरोप लगाया है कि नौकरी से जुड़े मुद्दे पर मंत्री के दबाव में आकर वह एक जुलाई 2022 की शाम कैब बुक कर सेक्टर-7 स्थित आवास पर पहुंची थी। पहले उसे आवास के अंदर दफ्तर में बैठाया गया था, फिर दफ्तर के साथ वाले कैबिन के अंदर सोफे पर बैठाया गया था। इसी बीच सोफे पर उसके साथ मंत्री ने बैठकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने जबरन दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए लेकिन दरवाजा लाक नहीं होने के चलते वहां से भागने में सफल हुई थी। अब 30 जून से दो जुलाई की एक-एक मिनट की फुटेज में एसआइटी इस आरोप की पुष्टि करेगी।

खाप पंचायत ने संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग की 

हिसार की जाट धर्मशाला में राष्ट्रीय व राज्य स्तर की कई खापों की बैठक हुई। बैठक में खाप पंचायत ने छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही खापों ने कहा कि अगर मंत्री ने 24 घंटे में त्यागपत्र नहीं दिया तो मुख्यमंत्री उन्हें बर्खास्त कर न्याय प्रक्रिया को निष्पक्ष व सरल बनाने का काम करें। वरना खाप पंचायत सख्त फैसला लेने को मजबूर होगी। बैठक की अध्यक्षता सिंहमार खाप के संरक्षक धर्मवीर सिंहमार ने की। बैठक में मुख्यमंत्री के बयान को अवांछनीय करार देते हुए कहा कि सरकार को किसी के भी पक्ष या विपक्ष में बयानबाजी नहीं करनी चाहिए और जांच को प्रभावित करने का कोई प्रयत्न नहीं होना चाहिए।

यह मुद्दा पहले धनखड़ खाप ने उठाया था

खापों ने एकजुटता से कहा कि जूनियर कोच द्वारा मंत्री पर लगाए गए यौन शोषण के आरोप अति गंभीर है। इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि यह जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान जज से कराई जानी चाहिए, ताकि सही से जांच हो सके। खापों ने आशंका जताई कि संदीप सिंह के मंत्री पद पर रहते हुए पुलिस जांच निष्पक्ष हो पाना संभव नहीं है। खापों ने कहा कि यह मुद्दा पहले धनखड़ खाप ने उठाया था। धनखड़ खाप को विश्वास दिलाया कि वह इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जो भी कदम उठाएगी। उसका प्रदेश की सभी खापें पूरी तरह समर्थन करेगी।

डिलिट हो जाते हैं मैसेज

जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह के खिलाफ इंस्टाग्राम पर वैनिश मोड पर बातचीत करने का आरोप लगाया है। इस मोड पर चैट तय समय के बाद स्वत: डिलिट हो जाते हैं। अब संदीप सिंह से बातचीत के मैसेज रिकवरी को सीएफएसएल से पुलिस ने मदद मांगी है। इसके अलावा महिला कोच ने जो मेल विभिन्न अधिकारियों, मंत्रियों व नेताओं को मंत्री के खिलाफ भेजी है और डिलीट हो चुकी है, उन्हें भी रिकवर किया जाएगा। चूंकि इंस्टाग्राम पर वैनिश मोड में हुई बातचीत को रिकवर नहीं किया जा सकता, यह चुनौती से कम नहीं है।

खुद आवास पर पहुंची एसआइटी, पांच घंटे रही

चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के गिरी सेंटर में चल रही छठी एलीट मेन्स नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में शुक्रवार को पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली मुख्य अतिथि पहुंचे। प्रेसवार्ता में पंचायत मंत्री ने संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के लगे आरोपों पर टिप्पणी नहीं की। पंचायत मंत्री ने कहा कि गठबंधन की सरकार एक रुपया भी गांव में भेजेगी तो वह एक रुपया गांव में पहुंचेगा। यह सरकार नौ सूत्रीय कार्यक्रम लेकर आई है। इसका पैसा सरकार से लेकर गांव के विकास में लगवाएंगे। प्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को धरातल पर ले जाने का प्रयास करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।