Haryana News: गन्ने की कीमत बढ़ाए जाने के बाद किसानों का आंदोलन खत्म, अब पेराई में आएगी तेजी
हरियाणा में गन्ने की कीमत बढ़ाए जाने के बाद किसानों का आंदोलन खत्म हो गया है। अब पेराई में तेजी नजर आएगी। किसानों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के दाम में बढ़ोतरी करने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। आंदोलन वापस होने से अब राज्य की चीनी मिलों में फिर से गन्ने की पेराई चालू हो सकेगी। इसका फायदा यह होगा कि खेतों में खड़ा गन्ना सूख नहीं पाएगा और उसकी छिलाई करने वाले श्रमिकों को अपने राज्यों में वापस जाने से रोका जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: Republic Day: हरियाणा की झांकी में दिखा भगवान कृष्ण का 'विराट स्वरूप', महाभारत की थीम ने मोहा सबका मन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गृह मंत्री अमित शाह की गोहाना रैली से पहले आंदोलन को खत्म कराकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री जेपी दलाल के नेतृत्व वाली राज्य स्तरीय समीक्षा समिति की सिफारिश के बाद गन्ने के दाम में 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी।
प्रदेश में पहले गन्ने का दाम 362 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब 372 रुपये हो गया है। इस घोषणा के बाद भी भाकियू नेता आंदोलन की जिद पर अड़े हुए थे। मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों से अनुरोध किया था कि किसानों के हित को देखते हुए उन्हें अपना आंदोलन वापस लेना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।