Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: 'लोकसभा में महाभारत न करें', संसद में राहुल गांधी के 'चक्रव्यूह' वाले बयान पर बोले अनिल विज

    By Agency Edited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 30 Jul 2024 03:25 PM (IST)

    लोकसभा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के चक्रव्यूह वाले बयान पर हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने मंगलवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में महाभारत नहीं होनी चाहिए। विज ने कहा कि लोकसभा (Haryana News) में विकास के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। लोगों ने मतदान कर अपने प्रतिनिधियों को चुनकर संसद भेजा है।

    Hero Image
    Haryana News: अनिल विज और राहुल गांधी (फाइल फोटो जागरण)

    एएनआई, अंबाला। हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज (Anil Vij) ने मंगलवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से लोकसभा में 'महाभारत' न करने का अनुरोध किया और कहा कि लोकसभा में विकास पर चर्चा होनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व गृहमंत्री ने प्रेसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी से अनुरोध करता हूं कि वह लोकसभा में 'महाभारत' न करें। उन्हें हमारी संस्कृति का कोई ज्ञान नहीं है।

    उन्हें यह भी नहीं पता कि महाभारत में क्या हुआ था। लोकसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है और लोगों ने मतदान करके अपने प्रतिनिधियों को चुना है। लोकसभा में विकास पर चर्चा होनी चाहिए।

    देश 'कमल के चक्रव्यूह' में फंस गया: राहुल गांधी

    इससे पहले सोमवार को महाभारत से समानताएं दर्शाते हुए राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला किया और कहा कि देश में भय का माहौल है। उन्होंने भाजपा के प्रतीक का जिक्र करते हुए कहा कि देश अब 'कमल के चक्रव्यूह' में फंस गया है।

    लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर बोलते हुए विपक्ष के नेता ने कमल के प्रतीक को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए प्रधानमंत्री की आलोचना की और दावा किया कि 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह बनाया गया है।

    महाभारत में चक्रव्यूह का दिया उदाहरण

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में छह लोगों ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मार डाला था। मैंने थोड़ा शोध किया और पाया कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह भी कहते हैं, जिसका मतलब है कमल का फूल। चक्रव्यूह कमल के आकार का होता है।

    21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह बनाया गया है, जिससे भारत बर्बाद हो रहा है। युवा, किसान, महिलाएं और छोटे-मझोले कारोबार बर्बाद हो रहे हैं। अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था। आज भी चक्रव्यूह के केंद्र में छह लोग हैं।

    आज भी भारत पर छह लोग नियंत्रण कर रहे हैं। राहुल ने कहा इसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी और अडानी शामिल हैं। हालांकि, जो लोग संसद का हिस्सा नहीं है, उनका नाम लेने पर राहुल गांधी को स्पीकर ओम बिरला ने टोका भी।

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: 'देश को खिलाड़ियों पर गर्व है', मनु भाकर और सरबजोत सिंह के ब्रॉन्ज जीतने पर बोले हरियाणा के सीएम