Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paris Olympics 2024: 'देश को खिलाड़ियों पर गर्व है', मनु भाकर और सरबजोत सिंह के ब्रॉन्ज जीतने पर बोले हरियाणा के सीएम

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 02:31 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 मीटर मिक्सड टीम कार्यक्रम में सरबजीत सिंह और मनु भाकर ने दक्षिण कोरिया को हरा दिया है। इस तरह देश की झोली में एक और मेडल आ गया है। बीते रविवार मनु भाकर ने इसी इवेंट के सिंग्लस इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। भारत ने कोरिया को 16-10 से हराया था।

    Hero Image
    Haryana News: पेरिस ओलंपिक-2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह

    जेएनएन, अंबाला। आज हरियाणा ने वैश्विक स्तर पर देश का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है। पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत ने एक और मेडल जीत कर दिखा दिया है अपने देश में हुनर और काबिलियत की कमी नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर मिक्सड टीम कार्यक्रम में सरबजोत सिंह और मनु भाकर ने मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने इस मैच में दक्षिण कोरिया को मात दी है। बीते रविवार मनु भाकर ने इसी इवेंट के सिंग्लस इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था

    इस तरह से मनु भाकर ओलंपिक-2024 में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों के इस उत्तम प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी बधाई दी है।

    पूरे देश को हरियाणा पर गर्व है: नायब सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर इतिहास रचा है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है और वे दोनों हरियाणा से हैं। मुझे खुशी है कि हरियाणा ने पदकों में योगदान दिया है। पूरे देश को हरियाणा के खिलाड़ियों पर गर्व है।

    मुख्यमंत्री नायब सिहं सैनी ने कहा कि पैरिस ओलम्पिक में देश के लिए पदक की शुरुआत हरियाणा की खिलाड़ी मनू भाकर ने की है, उसके बाद निरन्तर खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर रहे है। यह सब हरियाणा सरकार की 2014 की खेल नीति का परिणाम है।

    मुख्यमंत्री नारायणगढ़ अनाज मंडी में जनसंवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन खिलाडियों का गेम्स अभी बाकी है, उन्हें आशा है कि वे भी बेहत्तर प्रदर्शन करेगें और हरियाणा और देश का नाम रोशन करेंगे।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला परिषद चेयरमैन राजेश लाड़ी, भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, जवाहर सैनी, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, नगर निगम कमिश्नर संगीता तेतरवाल, एसपी सुरेन्द्र भोरिया, एसडीएम यश जालुका, सीटीएम विश्वजीत सिहं, नगरपालिका प्रधान रिंकी वालिया आदि मौजूद रहे।

    मैं देशवासियों का धन्यवाद अदा करता हूं: मनु भाकर के पिता

    वहीं, भारतीय निशानेबाज मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने पर उसके पिता राम किशन भाकर ने कहा...

    ये बहुत बड़ी खुशखबरी है इसके लिए मैं देशवासियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतना प्यार और आशीर्वाद दिया और मनु की मदद की। हम उम्मीद करते हैं कि आगे वो अच्छा करेगी।

    सरबजोत सिंह के पिता, जितेंद्र सिंह ने कहा कि मनु भाकर और मेरे बेटे ने कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर और उनके परिवार को हार्दिक बधाई। हम खुश हैं। सबसे पहले, मैं गुरुद्वारा जाऊंगा और मत्था टेकूंगा। वहां हमारे गांव में जश्न मनाया जाएगा।

    वहीं सरबजोत सिंह के सहायक कोच गौरव सैनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा...

    यह बहुत अच्छा पल है। पूरे देश को उन पर गर्व है। वे कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं और कांस्य पदक जीता है। सरबजोत ने अपने सभी पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की है। वह बहुत अनुशासित है।

    यह भी पढ़ें- Olympics 2024, Shooting: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज, भारत के हिस्से में आया दूसरा मेडल