Gujarat Election 2022: 'भाजपा सरकार का हो रहा विरोध, लोग भड़के हुए हैं', सीएम अशोक गहलोत ने साधा BJP पर निशाना
Gujarat Assembly Election 2022 राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार की नौटंकी की राजनीति नहीं चलने वाली हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में चौंका देने वाले परिणाम आएंगे। गहलोत ने कहा कि भाजपा मोरबी हादसे की जांच से बच रही है।
सूरत, एजेंसी। Gujarat Assembly Election 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सूरत में न्यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा, "इस बार भाजपा सरकार का विरोध पिछली बार नहीं था। लोग भड़के हुए हैं। पूरे देश ने कोरोना के दौरान सरकार की खराब व्यवस्था को देखा। विशेष रूप से उस राज्य में जो आजादी से पहले भी मजबूत था"।
मोरबी हादसे की जांच से बच रही भाजपा
अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात में अवैध शराब से लोगों की मौत हुई है। यहां नकली शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है। इसकी कोई जांच ही नही हुई। मोरबी में हुए हादसे में 135 लोगों की जान चली गई। इसके बावजूद भाजपा सरकार ने जांच नहीं बिठाई।
गहलोत ने कहा कि मोरबी हादसे की जांच हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि "हमने उच्च न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की। लेकिन वो भी नहीं हुआ। राज्य सरकार मोरबी हादसे की जांच से बचना चाहती है। गहलोत ने कहा कि सरकार की नौटंकी की राजनीति नहीं चलने वाली हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में चौंका देने वाले परिणाम आएंगे।
Gujarat Election 2022: एक रुपये के 10 हजार सिक्के लेकर नामांकन भरने पहुंचा दिहाड़ी मजदूर
राहुल गांधी के साथ सूरत-राजकोट में करेंगे संबोधन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर गुजरात में चुनाव प्रचार करने का फैसला किया है। राहुल गांधी सोमवार को सूरत और राजकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बीच राजस्थान क मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी गुजरात दौरे पर हैं, जहां वह राहुल गांधी के साथ सूरत और राजकोट में जनसभाएं को संबोधित करेंगे।
बता दें कि पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत गुजरात के प्रभारी थे और उस दौरान भी राहुल गांधी के साथ उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित किया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा था लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई थी।
गुजरात का दौरा राहुल और गहलोत के लिए महत्वपूर्ण
बता दें कि अशोक गहलोत और राहुल गांधी के लिए गुजरात का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' गुजरात में नहीं निकाली। राहुल गांधी गुजरात दौरा नहीं करना चाह रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।