विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Cyclone Update: बिपरजॉय तूफान के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, गुजरात के तटों से निकासी शुरू

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Mon, 12 Jun 2023 12:31 PM (IST)

Biparjoy landfall alert बिपरजॉय तूफान के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों पर रोक लगा ...और पढ़ें

बिपरजॉय तूफान को लेकर प्रशासन अलर्ट, लोगों की निकासी शुरू
बिपरजॉय तूफान को लेकर प्रशासन अलर्ट, लोगों की निकासी शुरू

अहमदाबाद, पीटीआई। बिपरजॉय तूफान के बढ़ते खतरे को देखते हुए तटीय राज्यों के प्रशासन अलर्ट पर हैं। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि गुजरात के दक्षिण और उत्तरी तटों पर मछली पकड़ने वालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है और किसी को भी तट के आसपास आने से मना कर दिया है।

इसके साथ ही, गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आने की संभावना के मद्देनजर अधिकारियों ने तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। तटीय देवभूमि द्वारका के अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में अब तक करीब 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

15 जून को लेकर जारी अलर्ट

ताजा जानकारी के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने और सौराष्ट्र और कच्छ को पार करके दोपहर तक मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच पाकिस्तान के तटों को पार करने की संभावना है। 15 जून को 125-135 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के हवा के साथ गंभीर चक्रवाती तूफान आएगा।

राज्य सरकारों ने कर ली तैयारी

रविवार की रात तक, अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय मुंबई से लगभग 540 किमी पश्चिम में, पोरबंदर से 360 किमी दक्षिण-पश्चिम में, देवभूमि द्वारका से 400 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में, नलिया से 490 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और पाकिस्तान में कराची से 660 किमी दक्षिण में स्थित था। अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने चक्रवात के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं, क्योंकि इससे क्षेत्र में बहुत तेज हवाएं और भारी बारिश होगी।

 तटीय इलाकों में लगी धारा 144

कच्छ जिले के तटीय इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। स्थानीय प्रशासन सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्रों के जिलों में समुद्र के करीब के क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए काम कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि मछुआरों के लिए तटों पर चेतावनी के संकेत लगाए गए हैं, जिन्हें 15 जून तक मध्य अरब सागर और सोमवार को उत्तरी अरब सागर तट में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

कई राज्यों में होगी तेज हवा के साथ भारी बारिश

आईएमडी ने कहा कि तट के करीब सौराष्ट्र क्षेत्र के अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी, जबकि उत्तर गुजरात के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी वर्षा होगी। आईएमडी ने 15 जून की सुबह से 120-130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। बुधवार की शाम तक समुद्र की स्थिति बहुत हद तक खराब रहने की संभावना है।