Move to Jagran APP

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में बीजेपी की महिला उम्मीदवारों ने भी लहराया परचम, 14 सीटों पर किया कब्जा

Gujarat Election 2022 इस ऐतिहासिक चुनाव में महिला उम्मीदवारों ने भी जीत का परचम लहराया। इस बार 15 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। चुनाव में सफल 15 महिला विधायकों में से 14 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं जबकि एक कांग्रेस से।

By Nidhi AvinashEdited By: Published: Sat, 10 Dec 2022 04:13 PM (IST)Updated: Sat, 10 Dec 2022 04:13 PM (IST)
Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में बीजेपी की महिला उम्मीदवारों ने भी लहराया परचम, 14 सीटों पर किया कब्जा
Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में बीजेपी की महिला उम्मीदवारों ने भी लहराया परचम

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत हुई है। बता दें कि भाजपा की ये लगातार सातवीं जीत है। 27 साल की सत्ता के बाद बीजेपी को ऐसी ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। अपना ही रिकॉर्ड तोड़ चुकी बीजेपी ने एक नया कीर्तिमान 156 सीटों का बना दिया। चुनावी नतीजों में पीएम मोदी की लोकप्रियता एक बार फिर गुजरात में देखने को मिली।

loksabha election banner

इस ऐतिहासिक चुनाव में महिला उम्मीदवारों ने भी जीत का परचम लहराया। इस बार 15 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। चुनाव में सफल 15 महिला विधायकों में से 14 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं, जबकि एक कांग्रेस से हैं।

रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा

जामनगर उत्तर से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा बीजेपी की उम्मीदवार थीं। बीजेपी उम्मीदवार रिवाबा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार करशनभाई करमूर को 50 हजार से ज्यादा मतं के अंतर से हराया। जामनगर उत्तर सीट पर मुख्य मुकाबला रीवाबा, कांग्रेस के बिपेंद्र सिंह चतुरसिंह जडेजा और आम आदमी पार्टी के करसनभाई करमूर के बीच था। रिवाबा को कुल 84336 वोट मिले थे और आप पार्टी के करसनभाई करमूर को 33880 वोट हासिल हुए थे।

Gujrat Election 2022: गुजरात चुनाव में किसको मिली सबसे ज्यादा और सबसे कम वोटों से जीत, यहां जानें

रीता पटेल

भाजपा उम्मीदवार रीता पटेल को गुजरात विधानसभा सीट पर जबरदस्त जीत हासिल हुई। रिता को कुल 80623 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह 54512 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। आप पार्टी के उम्मीदवार मुकेश पटेल को 16620 वोट हासिल हुए थे। बता दें कि रीता पटेल बीजेपी के टिकट पर गांधीनगर उत्तर सीट से निर्वाचित हुई हैं। पेशे से रीता बिल्डर है और गांधी नगर निगम की मेयर भी हैं।

मालती माहेश्वरी

गांधीधाम सीट से जीतीं माहेश्वरी रसद कारोबारी हैं। मालती को कुल 83760 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के भरत वी. सोलंकी को शिकस्त दी। बता दें कि गुजरात की गांधीधाम सीट पर बीजेपी का एक दशक से कब्जा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार मालती माहेश्वरी ने कांग्रेस उम्मीदवार किशोर पिंगोल को 20, 270 वोटों के बड़े अंतराल से हराया था।

डॉक्टर दर्शिता शाह

राजकोट से जीतीं चुनाव डॉक्टर दर्शिता शाह को गुजरात विधानसभा चुनाव में 105975 वोट हासिल हुए। गुजरात विधानसभा की राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट पर बीजेपी को पहली बार एकतरफा जीत हासिल हुई है। दर्शिता शाह ने बेहद आसान तरीके से इस सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के कलारिया मनसुखभाई जादवभाई को 105975 मतों के अंतर से हराया।

Gujarat: भूपेंद्र पटेल को चुना गया BJP विधायक दल का नेता, राज्यपाल के सामने पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

डॉक्टर पायल कुकरानी

भाजपा की डॉक्टर पायल कुकरानी ने नरोदा सीट से जीत हासिल की है। गुजरात विधानसभा चुनाव में ये उनका पहला चुनाव था।

दर्शना वघेल

असरवा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दर्शना वाघेला ने चुनाव जीता है। ये आरक्षित सीट है। उन्हें कुल 79550 से ज्यादा मत मिले। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के विपुल परमार को 25697 वोट ही मिले। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेवाडा जयंतिभाई जेठालाल को केवल 14774 वोट मिले।

सेजल पांड्या

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की सेजल राजीवकुमार पांड्या 62554 वोटों से जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी बलदेव मावजीभाई सोलंकी को हराया। सेजल पांडया को कुल 98707 वोट मिले जबकि बलदेव को 36153 वोट मिले।

गुजरात विधानसभा चुनाव में 'तुरुप का इक्का' साबित हुई BJP की यह रणनीति, विपक्ष भी रह गया हक्का-बक्का


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.