Gujarat News: ...तो भाजपा गुजरात की 176 सीट पर दर्ज करती जीत, पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले सीआर पाटिल
भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने साबरकांठा में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 20 सीट 5000 से कम मतों के अंतर से हारी थी। (फोटो CRPaatil)

अहमदाबाद, राज्य ब्यूरो। गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने शनिवार को कहा है कि साबरकांठा के 400 बूथ पर पार्टी पीछे रही, आगामी चुनाव में इन पर बढ़त लेनी है। भाजपा को 20 सीटों पर 5 हजार से कम मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा, अन्यथा भाजपा की सीट संख्या 176 होती।
साबरकांठा में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 20 सीट 5000 से कम मतों के अंतर से हारी थी। अगर कार्यकर्ता इन सीटों पर थोड़ी और मेहनत करते तो भाजपा 176 सीट पर जीत दर्ज करती।
'विरोधियों की जब्त हो जाए जमानत'
पाटिल ने कहा कि भाजपा को सत्ता विरोधी लहर का असर नहीं होता है, क्योंकि वह राजनीति के साथ सेवा कार्य एवं समाज के काम करती रहती है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा गुजरात की सभी 26 सीट पर जीत दर्ज करें, यह तो पार्टी को विश्वास है ही, लेकिन कार्यकर्ताओं को तैयारी ऐसी करनी चाहिए कि विरोधियों की जमानत जब्त हो जाए।
पाटिल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जो भी काम करें उसको कम्प्यूटर में दर्ज जरूर करें, डाटा तैयार करें। लोगों के साथ जन संपर्क करें तथा समाज एवं आसपास के लोगों के सुख-दुख में भागीदार बने चुनाव में जीत हार इसी से तय होती है। पाटिल ने कहा कि साबरकांठा के 1323 बूथ में से 400 पर भाजपा पीछे रही, विधानसभा चुनाव में पार्टी को एक तिहाई बूथ पर पिछड़ना पड़ा, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में हमें इस पर बढ़त हासिल करनी है।
रिकॉर्ड मतों से भाजपा ने दर्ज की थी जीत
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान 20 सीट पर भाजपा 5000 के कम अंतर से हार गई, अगर इन सीटों पर कार्यकर्ता थोड़ी और मेहनत करते तो भाजपा इन सीटों पर जीत के साथ गुजरात की 176 सीट पर जीत हासिल कर चुकी होती।
गौरतलब है कि भाजपा ने विधानसभा की 182 सीट में से 150 सीट पर जीत दर्ज की थी। पाटिल ने बताया कि हमने विधानसभा की सभी सीट जीतने का लक्ष्य भी अपने समक्ष रखा, लेकिन इस चुनाव भाजपा रिकॉर्ड मत व रिकॉर्ड सीटों से जीत दर्ज करने में सफल रही।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।