विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अहमदाबाद में अवैध बांग्लादेशियों पर बड़ा एक्शन, चंदोला झील के पास बनी बस्ती पर चला बुलडोजर; 800 लोग गिरफ्तार

Published: Tue, 29 Apr 2025 11:11 AM (IST)Updated: Tue, 29 Apr 2025 11:37 AM (IST)

पहलगाम हमले के बाद से ही गुजरात पुलिस अवैध शरणार्थियों का पता लगाकर उन्हें निर्वासित कर रही है। हाल ही ...और पढ़ें

अहमदाबाद की चंदोला झील के आसपास बनी अवैध बस्तियों पर एक्शन। फोटो- जागरण
अहमदाबाद की चंदोला झील के आसपास बनी अवैध बस्तियों पर एक्शन। फोटो- जागरण

HighLights

  1. अहमदाबाद की चंदोला झील के आसपास अवैध बस्तियों पर चला बुलडोजर।
  2. गुजरात पुलिस ने 800 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया।
  3. 143 बांग्लादेशी अवैध शरणार्थियों की हुई पहचान।

अहमदाबाद, जेएनएन। पहलगाम हमले के बाद कई राज्यों की पुलिस अवैध शरणार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। हाल ही में गुजरात पुलिस ने सूरत और अहमदाबाद से 1000 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब पुलिस ने चंदोला झील के पास बनी बांग्लादेशी बस्ती पर धावा बोल दिया है।

चंदोला झील के आसपास बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को जमींदोज कर दिया गया है। इस पूरे इलाके में अवैध बांग्लादेशी शरणार्थी रहते थे। ऐसे में पुलिस ने बुलडोजर एक्शन लेते हुए 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

800 संदिग्ध गिरफ्तार

चंदोला झील क्षेत्र में बुलडोजर चलाने से पहले पुलिस ने इस पूरे इलाके की बिजली काट दी। इसके बाद 50 जेसीबी मशीनें और 30 एमएमसी डंपर बुलाए गए। इस दौरान 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। बस्ती पर कार्रवाई के दौरान 800 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 143 की पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack पर बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी सेना से जुड़े हैं आतंकी के तार; हमला करने वाला पहले था SSG कमांडो

10 से ज्यादा ड्रोन तैनात

बांग्लादेशी बस्ती पर कार्रवाई करते समय पुलिस ने पूरे इलाके में 10 से ज्यादा ड्रोन तैनात किए थे, जिससे पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही थी। यहां लल्ला बिहारी के फार्महाउस का दरवाजा था, जिसे तोड़कर पुलिस ने फार्महाउस में प्रवेश किया। एमएमसी टीम ने हथौड़े से फार्महाउस को ध्वस्त किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान ज्वाइंट सीपी (क्राइम) अधिकारी शरद सिंघल ने बताया-

चंदोला तलाब के आसपास बांग्लादेशियों की अवैध बस्ती थी। इसे पहले भी 2009 में गिराया जा चुका है। मगर, इन लोगों ने फिर से यहां बस्ती बना ली। एएमसी के ताजा सर्वे में सामने आया है कि इन लोगों ने तालाब की सरकारी जमीन पर मिट्टी डालकर झोपड़े बना लिए हैं। एएमसी के द्वारा ही यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि कार्रवाई के दौरान इलाके में कानून व्यवस्था बरकरार रहे और कोई जनहानि की स्थिति पैदा न हो।

कई टीमें मौजूद

बता दें कि 28 अप्रैल को अहमदाबाद की चंदोला झील के आसपास चल रही इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस फोर्स के अलावा, क्राइम ब्रांच, एसओजी, साइबर क्राइम, एसआरपी समेत कई टीमें मौजूद हैं। चंदोला झील के अलावा शाह आलम, सियासतनगर, नवाबनगर और फूलगिरी छतों के आसपास भी बड़ी संख्या में अवैध बस्तियां बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें- 'Pakistan पर होना चाहिए साइबर हमला...', पहलगाम हमले के बाद पाक पर फिर फूटा ओवैसी का गुस्सा