Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Election 2022: गुजरात में कांग्रेस विधायक हर्षद रिबाडिया ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 09:17 PM (IST)

    Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे की अटकलों के बीच सौराष्ट्र की विसावदार सीट से कांग्रेस विधायक हर्षद रिबाडिया ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आगामी दिनों में वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

    Hero Image
    गुजरात में कांग्रेस को झटका, विधायक हर्षद रिबाडिया ने दिया इस्तीफा। फाइल फोटो

    अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे की अटकलों के बीच सौराष्ट्र की विसावदार सीट से कांग्रेस (Congress) विधायक हर्षद रिबाडिया (Harshad Ribadia) ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आगामी दिनों में वह भाजपा (BJP) में शामिल हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकर किया इस्तीफा

    सौराष्ट्र के करीब आधा दर्जन कांग्रेस विधायकों के पार्टी व विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच मंगलवार को विसावदार सीट से विधायक हर्षद रिबाडिया ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य को सौंप दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने हर्षद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।आगामी दो-तीन दिन में उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

    केशुभाई पटेल की परंपरागत सीट रही है विसावदार

    पिछले दो-तीन दिन से कांग्रेस विधायक ललित वसोया के भी पार्टी व विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने की संभावना थी, लेकिन उन्होंने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि वह किसी भी हालत में कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले नहीं हैं। मीडिया में उनके बारे में गलत अफवाह चलाई जा रही है। सौराष्ट्र की विसावदार सीट पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की परंपरागत सीट रही है। केशुभाई लगातार इस सीट से विधानसभा का चुनाव जीते रहे हैं। उनके बाद हर्षद भाई इस सीट से लगातार चुनाव जीत रहे हैं।

    इससे पहले भी कई नेता छोड़ चुके हैं कांग्रेस का दामन

    कुछ माह पहले गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद गुजरात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह वाघेला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजिंदर प्रसाद और कई अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ अन्य पार्टियों में शामिल हो गए। कांग्रेस नेता राजिंदर प्रसाद ने दो सितंबर को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 

    यह भी पढ़ेंः कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया व पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला को भ्रष्टाचार मामले में समन