Gujarat: भाजपा काट सकती 12 से अधिक सांसदों के टिकट, कांग्रेस तलाश रही AAP से गठबंधन की संभावना
गुजरात में भाजपा व कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। कांग्रेस अपने गठबंधन से जुड़ी आम आदमी पार्टी के साथ गुजरात में गठबंधन की संभावना तलाश रही है। वहीं भाजपा अपने एक दर्जन से अधिक सांसदों के टिकट काट सकती है। आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा की छह सीट पर दावेदारी के साथ कांग्रेस से गठबंधन का एलान कर दिया है।

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा व कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। कांग्रेस अपने गठबंधन से जुड़ी आम आदमी पार्टी के साथ गुजरात में गठबंधन की संभावना तलाश रही है। वहीं, भाजपा अपने एक दर्जन से अधिक सांसदों के टिकट काट सकती है।
आप ने कांग्रेस से गठबंधन का किया एलान
आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा की छह सीट पर दावेदारी के साथ कांग्रेस से गठबंधन का एलान कर दिया है। उसके बाद से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा होने लगी है। उधर, भाजपा ने भी इन दोनों दलों में गठबंधन की स्थिति में बदली ही परिस्थिति का आकलन शुरू कर दिया है।
भाजपा काट सकती 12 सांसदों का टिकट
भाजपा ने पिछले दो लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 26 सीट जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है और 2024 के चुनाव में वह हैट्रिक लगाने की रणनीति पर काम कर रही है।
गुजरात में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 52.52 प्रतिशत मत मिले थे, जबकि कांग्रेस को 27.3 व आम आदमी पार्टी को 12.9 फीसदी मत मिले थे। अगर कांग्रेस व आप साथ में आ जाते हैं, तो मत विभाजन नहीं होगा, जिसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ सकता है।
विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का गठबंधन नहीं होने से भाजपा 182 से 156 सीट जीत गई थी, जबकि कांग्रेस 17 व आप 5 सीट पर अटक गई थी। आम आदमी पार्टी भरुच, नर्मदा, पंचमहाल समेत राज्य की आदिवासी बहुल सीटों पर नजरें जमाई हैं। वहीं, कांग्रेस सौराष्ट्र व उत्तर व मध्य गुजरात की 15 सीटों पर अपना ध्यान केंद्रीत कर रही है।
इधर, कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने गुजरात में आप से सीट बंटवारे का निर्णय पूरी तरह राष्ट्रीय स्तर पर बने गठबंधन पर छोड़ दिया है, जबकि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी व विधायक चैतर वसावा ने गठबंधन के एलान के साथ पांच से छह सीट के बंटवारे की चर्चा भी शुरी कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।