विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अहमदाबाद में आयोजित रथ यात्रा में पहली बार एंटी ड्रोन गन का होगा इस्तेमाल, 10 रूटों पर एक्सपर्ट करेंगे ऑपरेट

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 10 Jun 2023 11:57 AM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2023 12:22 PM (IST)

भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा को देखते हुए पुलिस द्वारा पहली बार एंटी ड्रोन गन का इस्तेमाल किया जाएगा। खास ...और पढ़ें

अहमदाबाद में आयोजित रथ यात्रा में पहली बार एंटी ड्रोन गन का होगा इस्तेमाल, 10 रूटों पर एक्सपर्ट करेंगे ऑपरेट
अहमदाबाद में आयोजित रथ यात्रा में पहली बार एंटी ड्रोन गन का होगा इस्तेमाल, 10 रूटों पर एक्सपर्ट करेंगे ऑपरेट

अहमदाबाद, किशन प्रजापति। भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा को कुछ ही दिन बचे हैं। इसके लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार गुजरात में और रथ यात्रा में पुलिस द्वारा पहली बार एंटी ड्रोन गन का इस्तेमाल किया जाएगा।

केवल दो एंटी-ड्रोन गन संपूर्ण रथ यात्रा की स्थानिक रूप से सुरक्षा प्रदान करेंगी। क्राइम ब्रांच के DCP चैतन्य मांडलिक ने गुजराती जागरण से खास बातचीत की कि इस एंटी ड्रोन गन की क्या विशेषताएं हैं और यह गन उड़ते हुए ड्रोन को कहां तक ​​तबाह कर सकती है।

जानिए खास बात...

खास बात यह है कि इस बार रथयात्रा में 16 SP, 45 PI, 130 PSI समेत 2500 पुलिसकर्मी शामिल होंगे। इसके अलावा जवानों के पहचान पत्र में एक QR कोड भी डाला जाएगा। साथ ही 3D कैमरों से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी और पूरी रथ यात्रा पर ड्रोन के लाइव फीड से नजर रखी जाएगी।

'गुजरात में पहली बार एंटी ड्रोन गन का होगा इस्तेमाल'

क्राइम ब्रांच के DCP चैतन्य मांडलिक ने कहा, 'जिस तरह के हमले अभी ड्रोन से किए जा रहे हैं। इस एंटी-ड्रोन गन का इस्तेमाल गुजरात पुलिस पहली बार रथ यात्रा के दौरान किसी भी ड्रोन हमले या किसी एन्टी ह्युमन व्हीकल को रोकने के लिए करेगी। तो आसमानी खतरा भी पूरा हो जाएगा।'

'रथ यात्रा के 10 पोइन्ट पर एन्टी ड्रोन गन का होगा इस्तेमाल'

आगे क्राइम ब्रांच के DCP चैतन्य मांडलिक ने कहा, 'इस रथ यात्रा में रूट में तय किए गए 10 पॉइंट्स पर दो गन को मूव किया जाएगा और इस्तेमाल किया जाएगा। इस गन को चलाने के लिए दो जवानों को ट्रेनिंग दी गई है। गन का इस्तेमाल गन इन्फीट्रोन एडवांस्ड सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के एक्सपर्ट करेंगे।

ऐसे काम करती है एंटी ड्रोन गन

यह एंटी-ड्रोन गन कैसे काम करती है, इस बारे में क्राइम ब्रांच के डीसीपी चैतन्य मांडलिक ने कहा, 'यह गन एंटी-ह्यूमन व्हीकल यानी आसमान में 5 किमी के दायरे में उड़ने वाले ड्रोन के तरंगो को डिटेक्ट कर लेती है और उसकी फ्रीक्वेंसी को जाम कर देती है।

इस गन से निकलने वाली तरंगें 5 किमी के दायरे में उड़ने वाले किसी भी ड्रोन या एन्टी ह्युमन व्हीकल के सिग्नल को जाम कर देती हैं। इससे ड्रोन उड़ाने वाला व्यक्ति नियंत्रण खो देता है। इसके बाद आसमान में उड़ने वाले ड्रोन को एंटी ड्रोन गन से नष्ट किया जा सकता है या फिर अपने नियंत्रण में लाया जा सकता है।