विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

La Liga: रॉबर्ट लेवानदोवस्की ने केवल 32 मिनट में पूरी की हैटट्रिक, बार्सिलोना एकतरफा जीत के साथ शीर्ष पर पहुंचा

Published: Mon, 07 Oct 2024 09:07 PM (IST)

रॉबर्ट लेवानदोवस्‍की की हैटट्रिक की मदद से बार्सिलोना ने ला लीगा में डेपोर्टिवो अलावेस को 3-0 से हरा दिया। बार्सिलोना ...और पढ़ें

रॉबर्ट लेवानदोवस्‍की ने केवल 32 मिनट में हैटट्रिक जमाई
रॉबर्ट लेवानदोवस्‍की ने केवल 32 मिनट में हैटट्रिक जमाई

HighLights

  1. बार्सिलोना ने डेपोर्टिवो अलावेस को 3-0 से हराया
  2. केवल 32 मिनट में रॉबर्ट लेवानदोवस्‍की ने पूरी की हैटट्रिक
  3. बार्सा ला लीगा में रीयल मैड्रिड से बनाई तीन अंकों की बढ़त

मैड्रिड, रायटर। रॉबर्ट लेवानदोवस्की की पहले हाफ में आई हैटट्रिक से ला लीगा में शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना ने डेपोर्टिवो अलावेस को 3-0 से हरा दिया। रविवार को हुए मुकाबले में पोलिश स्ट्राइकर ने स्पेनिश लीग की सर्वाधिक गोल की सूची में अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया।

हैटट्रिक लगाकर लेवानदोवस्की ला लीगा में इस सत्र में 10 गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए, जबकि शीर्ष यूरोपीय लीग में मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस जीत के साथ ही बार्सिलोना के अब ला लीगा में 24 अंक हो गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रीयल मैड्रिड से अब तीन अंकों की बढ़त बना ली है।

वहीं, अलावेस 10 अंकों के साथ 12वें स्थान पर हैं। लेवानदोवस्की ने मैच के बाद कहा, 'मैच में मुझे अच्छे पास मिले, जिसके कारण गोल दागना आसान हो गया। हमने पहले मिनट से अच्छा खेला। हम आक्रामक खेलकर गोल करना चाहते थे। पहले हाफ में तीन गोल की बढ़त मिलने से दूसरे में आपका नियंत्रण अधिक हो जाता है।'

मैच के दौरान बार्सिलोना ने अधिकतर समय गेंद अपने पास रखी। कप्तान राफिन्हा ने चौथे मिनट में ही गोल दाग दिया था, परंतु इसे आफसाइड करार कर दिया गया। हालांकि, सातवें मिनट में ही लेवानदोवस्की ने राफिन्हा की फ्री किक पर गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी।

लेवानदोवस्की ने इसके बाद काउंटर अटैक के दौरान राफिन्हा के शानदार पास पर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। फेरान टोरेस के चोटिल होने के बाद उनके स्थानापन्न के रूप में आए एरिक गार्सिया के पास पर लेवानदोवस्की ने 32वें मिनट में अपनी हैटट्रिक पूरी कर ली। यह इस सत्र में अब तक खेले 11 मुकाबलों में लेवानदोवस्की का 12वां गोल था।

यह भी पढ़ें: La Liga: रीयल मैड्रिड ने रिकॉर्ड 36वां स्पेनिश लीग खिताब जीता, बार्सिलोना की हार ने निभाई अहम भूमिका

यह भी पढ़ें: Kylian Mbappe ने रियल मैड्रिड के लिए पहला गोल दागकर इंटरनेट पर मचाई धूम, रियल बेटिस को मिली हार