विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

La Liga: रीयल मैड्रिड ने रिकॉर्ड 36वां स्पेनिश लीग खिताब जीता, बार्सिलोना की हार ने निभाई अहम भूमिका

Published: Mon, 06 May 2024 08:36 AM (IST)

रीयल मैड्रिड ने रिकॉर्ड 36वीं बार ला लीगा (स्‍पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट) का खिताब अपने नाम कर लिया है। रीयल ...और पढ़ें

रीयल मैड्रिड के लिए युवा जूड बेलिंघम ने सीजन में चमकदार प्रदर्शन किया
रीयल मैड्रिड के लिए युवा जूड बेलिंघम ने सीजन में चमकदार प्रदर्शन किया

HighLights

  1. रीयल मैड्रिड ने रिकॉर्ड 36वीं बार ला लीगा का खिताब जीता
  2. बार्सिलोना की हार से रीयल मैड्रिड की खिताबी जीत सुनिश्चित हुई
  3. रीयल मैड्रिड का बायर्न म्‍यूनिख के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलना है

एपी, बार्सिलोना। रीयल मैड्रिड ने बायर्न म्यूनिख के विरुद्ध चैंपियंस लीग सेमीफाइनल से पहले शनिवार को यहां चार मैच शेष रहते स्पेनिश लीग फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। मैड्रिड ने अपनी बेंच स्ट्रैंथ को आजमाने के बावजूद केडिज को 3-0 से हराया।

बार्सिलोना की टीम इसके बाद गिरोना के विरुद्ध 2-4 से हार गई जिससे मैड्रिड ने खिताब सुनिश्चित किया।मैड्रिड ने अपने रिकार्ड में सुधार करते हुए 36वीं बार ला लीगा का खिताब जीता। गिरोना की टीम इस जीत से बार्सिलोना को पछाड़कर 34 मैच में 74 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

बार्सिलोना 73 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। मैड्रिड के 34 मैच में गिरोना से 13 अंक ज्यादा 87 अंक हैं। गिरोना की टीम अब अधिकतम 12 अंक ही जुटा सकती है जिससे मैड्रिड का खिताब तय हो गया है।

यह भी पढ़ें: जाबी आगामी वर्षों में कोच के रूप में रचेंगे इतिहास, बायर्न म्यूनिख के पूर्व स्टार स्ट्राइकर क्लाउडियो पिजारो का बयान

यह भी पढ़ें: Shah Rukh khan से मिलकर फीफा अध्यक्ष भी हुए उनके फैन, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर कहा- ग्लोबल स्टार…