विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kylian Mbappe ने रियल मैड्रिड के लिए पहला गोल दागकर इंटरनेट पर मचाई धूम, रियल बेटिस को मिली हार

Published: Mon, 02 Sep 2024 03:53 PM (IST)

किलियन एम्बाप्पे ने ला लीगा मैच में रियल मैड्रिड के लिए अपना पहला गोल दागा और उनके गोल की मदद ...और पढ़ें

Kylian Mbappe ने रियल मैड्रिड के लिए गोल दागकर इंटरनेट पर मचाई धूम
Kylian Mbappe ने रियल मैड्रिड के लिए गोल दागकर इंटरनेट पर मचाई धूम

HighLights

  1. Kylian Mbappe ने गो दागकर रियल मैड्रिड को दिलाई जीत
  2. रियल मैड्रिड ने रियल बेटिस पर 2-0 की जीत दर्ज की
  3. रियल मैड्रिड तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। किलियन एम्बाप्पे ने ला लीगा मैच में अपना पहला गोल दागा, जिससे रियल मैड्रिड ने सैंटियागो बर्नाबेउ में रियल बेटिस पर 2-0 की जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही रियल मैड्रिड तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

एम्बाप्पे ने अटलांटा के खिलाफ यूईएफए सुपर कप मैच में गोल किया था, लेकिन मैड्रिड के पहले तीन ला लीगा मैचों में गोल करने में नाकाम रहे थे, जिसके कारण उन्हें आलोचकों का सामना करना पड़ा था।  

Kylian Mbappe ने रियल मैड्रिड के लिए गोल दागकर इंटरनेट पर मचाई धूम

दरअसल, 67वें मिनट में फ्रेंच सुपरस्टार Kylian Mbappe ने करीब से गोल किया, जो कि मिडफील्डर फेडेरिको वाल्वरडे की शानदार बैक-हील पास की वजह से आसानी से हुआ।

वाल्वरडे ने ऑफसाइड ट्रैप को चकमा देते हुए हर किसी को हैरानी में डाला। 75वें मिनट में फ्रेंच कप्तान ने पेनल्टी से दूसरा गोल किया।

पूर्व PSG खिलाड़ी ने मैच के शुरूआत में विनीसियस के क्रॉस से कुछ आसान मौके गंवा दिए थे और डिफेंडरों को पछाड़ने में काफी संघर्ष किया था। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, उन्होंने सेंटर और लेफ्ट विंग से कई शानदार रन बनाए और अपनी पुरानी फॉर्म में लौटते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें: लखनऊ से देश को मिलेंगी एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं, क्रिकेट के साथ हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन का बना हब

इससे पहले जुलाई 2024 में किलियन एम्बाप्पे ने पेरिस सेंट-जर्मेन के अनुबंध के खत्म होने के बाद रियल मैड्रिड के साथ 5 साल की डील पक्की की। रियल मैड्रिड में शामिल होना उनके लिए सपने के सच होना जैसा रहा। हाल ही में किलियन को सांतियागो बर्नाबेउ स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन करने के बाद जोरदार तरीके से सम्मानित किया गया, जहां उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया और उनकी पहली बार थी जब उन्हें खड़े होकर सलामी दी गई।