विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेमार ने किया बड़ा खुलासा, कहा- पीएसजी में मेसी से जलते थे एमबापे

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 17 Jan 2025 11:02 PM (IST)

सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के लिए खेल रहे नेमार से जब रोमारियो ने पूछा कि क्या इस सत्र ...और पढ़ें

फुटबॉल के एक मैच के दौरान एमबापे और मेसी। फाइल फोटो
फुटबॉल के एक मैच के दौरान एमबापे और मेसी। फाइल फोटो

HighLights

  1. रोमारियो के साथ पोडकास्ट में बोले ब्राजीली स्ट्राइकर
  2. खिलाड़ियों के अहंकार के कारण पीएसजी को हुआ नुकसान

साओ पाउलो, एपी। पूर्व स्ट्राइकर नेमार ने चौंकाने वाला रहस्योद्घाटन करते हुए कहा कि लियोन मेसी के पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) आने के बाद किलियन एमबापे उनसे जलते थे। मेसी अगस्त 2021 में फ्री ट्रांसफर के तहत बार्सिलोना को छोड़कर पीएसजी से जुड़े थे। वर्ल्ड कप विजेता रोमारियो के साथ पोडकास्ट में नेमार ने कहा कि बड़े खिलाड़ियों के अहंकार का असर पीएसजी के बड़े मैचों में हुआ।

मौजूदा समय में सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के लिए खेल रहे नेमार से जब रोमारियो ने पूछा कि क्या इस सत्र रीयल मैड्रिड में शामिल होने वाले एमबापे तंग करने वाले व्यक्ति हैं।

'हम साथ करते थे डिनर'

नेमार ने कहा, नहीं वह ऐसा नहीं हैं। हमारी थोड़ी बहुत लड़ाई होती थी। मैं उसे गोल्डन ब्वाय कहता था। मैं हमेशा उसके साथ खेलता था और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता था। वह मेरे घर आता था और हम साथ में डिनर करते थे। हमने कुछ वर्ष बहुत अच्छे बिताए, लेकिन जब मेसी आए तो वह ईष्यालु हो गया था। उसका व्यवहार बदल गया था।

खिलाड़ियों का होना चाहिए सहयोग

नेमार ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि कुछ खिलाड़ियों के अहंकार के कारण टीम को नुकसान पहुंचा। इगो होना अच्छा होता है, लेकिन जब आप अकेले खेलना चाहते हो तो चीजें खराब होती जाती हैं। अगर कोई भागेगा नहीं, कोई सहायता नहीं करेगा तो टीम का जीतना नामुमकिन होता है।

2017 में जुड़े थो पीएसजी से

हालांकि अभी तक नेमार के बयान पर मेसी या एमबापे की प्रतिक्रिया नहीं आई है। एमबापे और नेमार दोनों 2017 में पीएसजी से जुड़े थे। नेमार बार्सिलोना से पीएसजी पहुंचे थे और वह तब फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रांसफर था।

यह भी पढे़ं- Serie A: इंटर मिलान ने लाजियो के उड़ाए होश, केवल 12 मिनट के अंदर दागे चार गोल, 6-0 से जीता मैच

यह भी पढे़ं- 2034 FIFA World Cup की मेजबानी करेगा सऊदी अरब, अर्जेंटीना के बाद कौन बनेगा चैंपियन? कहीं आड़े न फंस जाएं ये पेंच