यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Serie A: इंटर मिलान ने लाजियो के उड़ाए होश, केवल 12 मिनट के अंदर दागे चार गोल, 6-0 से जीता मैच
इंटर ने सीरी ए में लाजियो को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से पटखनी दी। इंटर ने खुद को खिताबी दौड़ ...और पढ़ें

HighLights
- 6 अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए इंटर के लिए इस मुकाबले में गोल
- इस सत्र अपने घर में खेले आठ लीग मैचों में यह लाजियो की पहली हार रही
- इंटर मिलान के पास अगला मैच जीतकर शीर्ष पर पहुंचने का शानदार मौका है
एपी, रोम। इंटर मिलान ने हाफटाइम से पहले और दूसरे हाफ की शुरुआत में मिलाकर 12 मिनट के अंतराल में चार गोल किए और एकतरफा मुकाबले में लाजियो को 6-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंटर ने खुद खिताबी दौड़ में मजबूत कर लिया है।
15 मैचों के बाद इंटर के पास 34 अंक हैं और वे शीर्ष पर मौजूद अटलांटा से तीन अंक ही पीछे हैं। गौरतलब है कि इंटर ने एक मैच कम खेला है और अपना अगला मैच खेलकर वे शीर्ष पर पहुंच सकते हैं। लाजियो ने इस लीग सत्र में अपने घर में कोई मुकाबला नहीं गंवाया था, लेकिन इंटर का उसके पास कोई जवाब नहीं था।
सिटी ने इंटर का किया बुरा हाल
हाफ टाइम से चार मिनट पहले हाकन काल्हानोग्लू ने पेनाल्टी पर गोल दागते हुए इंटर को बढ़त दिलाई। इसके बाद पहले हाफ के अंतिम मिनट में फेडेरिको दिमारको ने गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया।
यह भी पढ़ें: 2034 FIFA World Cup की मेजबानी करेगा सऊदी अरब, अर्जेंटीना के बाद कौन बनेगा चैंपियन? कहीं आड़े न फंस जाएं ये पेंच
दूसरे हाफ के छठे मिनट में निकोलो बरेला और इसके दो मिनट बाद ही डेंजेल डमफ्रिज ने गोल करके स्कोर 4-0 कर दिए। इस तरह 12 मिनट के खेल के भीतर ही लाजियो चार गोल खा गया। कार्लोस अगुस्तो और मार्कस थुर्रम ने भी एक-एक गोल किए।
सिटी के करीब पहुंची बार्नमथ
प्रीमियर लीग में बार्नमथ ने वेस्ट हैम को 1-1 से ड्रा पर रोक दिया। इस ड्रा के कारण बार्नमथ के हाथ से मैनचेस्टर सिटी की बराबरी करने का अवसर निकल गया। 16 मैचों के बाद सिटी के 27 अंक हैं और अब 16 ही मैचों के बाद बार्नमथ के 25 अंक हैं। फिलहाल वे अंक तालिका में छठे स्थान पर हैं।
