विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2034 FIFA World Cup की मेजबानी करेगा सऊदी अरब, अर्जेंटीना के बाद कौन बनेगा चैंपियन? कहीं आड़े न फंस जाएं ये पेंच

Published: Thu, 12 Dec 2024 12:25 PM (IST)

FIFA World Cup 2034 Saudi Arabia Host फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) ने 2034 विश्व कप और 2030 विश्व कप ...और पढ़ें

FIFA World Cup 2034 की मेजबानी करेगा Saudi Arabia
FIFA World Cup 2034 की मेजबानी करेगा Saudi Arabia

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Saudi Arabia FIFA World Cup: फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) ने 2034 विश्व कप और 2030 विश्व कप की मेजबानी का एलान कर दिया है। FIFA के अनुसार, सऊदी अरब FIFA विश्व कप 2034 की मेजबानी करेगा, जबकि FIFA विश्व कप 2030, जो टूर्नामेंट का 100वां संस्करण है, उसके लिए सह-मेजबानी मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन द्वारा की जाएगी। इसकी घोषणा फीफा के अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो ने की।

FIFA World Cup 2034 की मेजबानी करेगा Saudi Arabia

दरअसल, फीफा ने अपने एक्स पर ट्वीट शेयर कर इसकी घोषणा की और लिखा कि अगले दो संस्करणों के मेजबानों का परिचय। मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन FIFA World Cup 2030 में मेजबानी करेंगे, जिसमें अर्जेंटीना, पराग्वे और उरुग्वे में शताब्दी समारोह मैच होंगे, जबकि चार साल बाद, सऊदी अरब 2034 में फीफा विश्व कप की मेजबानी करेगा।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, सऊदी अरब का लक्ष्य सभी 104 खेलों की मेजबानी करना है, हालांकि इस बात की अटकलें हैं कि कुछ खेल पड़ोसी या आसपास के देशों में खेले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एशिया कप क्वालीफायर 2027: अंतिम दौर में भारत को मिला कठिन ग्रुप, जानें कौन-कौन सी टीम शामिल

रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि सऊदी अरब ने पांच शहरों में 15 स्टेडियमों का प्रस्ताव दिया है, जिसमें से राजधानी रियाद में आठ, रेड सी बंदरगाह शहर जेद्दा में चार, और अबाहा, अल खोबर और नियॉम में एक-एक, नियोजित भविष्यवादी मेगा-प्रोजेक्ट शामिल है। हर स्टेडियम में हर विश्व कप खेलों के लिए कम से कम 40,000 सीटें होंगी।

FIFA World Cup के अगले एडिशन कहां-कहां होंगे?

  • 2026 FIFA World Cup: अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट होगा
  • 2030 FIFA World Cup: स्पेन, पुर्तगल और मोरक्को की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट होगा
  • 2034 FIFA World Cup: सऊदी अरब में होगा टूर्नामेंट

बता दें कि साल 2020 में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन कतर में हुआ था। अब फिर से सरदी अरब में टूर्नामेंट होने जा रहा है। पिछली बार कतर में लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना ने खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर टाई हुआ था, लेकिन इसके बाद पेनेल्टी शूटआउट हुआ और अर्जेंटीना ने 4-2 से बाजी मारी और तीसरी बार ये खिताब अपने नाम किया था।