विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशिया कप क्वालीफायर 2027: अंतिम दौर में भारत को मिला कठिन ग्रुप, जानें कौन-कौन सी टीम शामिल

Published: Mon, 09 Dec 2024 08:09 PM (IST)

AFC Asian Cup 2027 भारत को अगले वर्ष 25 मार्च से शुरू होने वाले 2027 एशियाई कप क्वालीफायर के अंतिम ...और पढ़ें

भारत के ग्रुप में बांग्‍लादेश, सिंगापुर, हांगकांग टीम। इमेज- एक्‍स
भारत के ग्रुप में बांग्‍लादेश, सिंगापुर, हांगकांग टीम। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. 25 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट का आगाज
  2. पहले मैच में बांग्‍लादेश से भारत की टक्‍कर
  3. 31 मार्च को हांगकांग से होगा आमना-सामना

 पीटीआई, नई दिल्ली: भारत को अगले वर्ष 25 मार्च से शुरू होने वाले 2027 एशियाई कप क्वालीफायर के अंतिम दौर के मैचों के लिए बांग्लादेश, हांगकांग और सिंगापुर के साथ एक ग्रुप में रखा गया है। सऊदी अरब में 2027 में होने वाले टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए टीमों को अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करना होगा।

लगातार तीसरी बार क्वालीफाई करने के लक्ष्य के साथ भारत ग्रुप सी में अपने अभियान की शुरुआत 25 मार्च को घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के विरुद्ध करेगा। 10 जून को वे हांगकांग से उसके घरेलू मैदान पर भिड़ेंगे। भारत 127वें स्थान के साथ ग्रुप में सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है। उसके बाद हांगकांग (156), सिंगापुर (161) और बांग्लादेश (185) का नंबर आता है, लेकिन वे आसान प्रतिद्वंद्वी नहीं होंगे।

भारतीय टीम सिंगापुर से नौ अक्टूबर 2025 को अपने घरेलू मैदान तथा 14 अक्टूबर 2025 को विदेशी मैदान पर मैच खेलेगी। भारतीय टीम इसके बाद 18 नवंबर 2025 को होने वाले मैच के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी और फिर 31 मार्च 2026 को हांगकांग के विरुद्ध अपने घरेलू मैदान पर अंतिम मैच खेलेगी।

ये भी पढ़ें: डीजीसी लेडीज एमेच्योर ओपन गोल्फ चैंपियनशिप शुरू, 110 खिलाड़ी करेंगी खिताब जीतने की जोर आजमाइश

भारतीय टीम का शेड्यूल

  • 25 मार्च, 2025: भारत बनाम बांग्लादेश (घरेलू)
  • 10 जून, 2025: हांगकांग बनाम भारत (बाहर)
  • 9 अक्टूबर, 2025: भारत बनाम सिंगापुर (घरेलू)
  • 14 अक्टूबर, 2025: सिंगापुर बनाम भारत (बाहर)
  • 18 नवंबर, 2025: बांग्लादेश बनाम भारत (बाहर)
  • 31 मार्च, 2026: भारत बनाम हांगकांग (घरेलू)

ये भी पढ़ें: इंडियन आयल और रेलवे ने चौथे हॉकी इंडिया सीनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश