यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंडियन आयल और रेलवे ने चौथे हॉकी इंडिया सीनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश
4th hockey India Senior Women मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित चौथी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर-डिपार्टमेंटल नेशनल चैंपियनशिप 2024 के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित चौथी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर-डिपार्टमेंटल नेशनल चैंपियनशिप 2024 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया टीम (साई) ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) टीम के खिलाफ 8-0 से जीत प्राप्त की। प्रीति दुबे और अंतिम ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो गोल किए और साई का सेमीफाइनल का टिकट कटाया है।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 4-2 से हराया। जसप्रीत कौर ने सीबीडीटी की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को सेमी-फाइनल में पहुंचाया।
इन खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन
तीसरे मुकाबले में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 11-0 से रौंदा। पिछले वर्ष की उपविजेता रेलवे टीम की ओर से निहा, संगीता कुमारी और वंदना कटारिया ने दो-दो गोल दागे और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।
वहीं, इंडियन आयल टीम ने तमिलनाडु पुलिस को हाराकर सेमी-फाइनल में जगह बनाई। रविवार को होने वाले सेमी-फाइनल मुकाबलों में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का सामना रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड से होगा, जबकि इंडियन आयल का मुकाबला केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से होगा।
रविवार को भी खेले जाएंगे सेमीफाइनल मैच
इस रविवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का सामना रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड से होगा, जबकि पिछले साल की चैंपियन इंडियनऑयल का मुकाबला केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से होगा। इन हाई-कैलिबर मुकाबलों के साथ, फाइनल में पहुंचने के लिए जबरदस्त संघर्ष देखने को मिलेगा।
भारतीय महिला हॉकी टीम के नव-नियुक्त मुख्य कोच हरेंद्र सिंह और मुख्य चयनकर्ता एम. सोमैया ने सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों को खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नोट्स लेते हुए देखा गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह टूर्नामेंट भविष्य की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की खोज के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनता जा रहा है।
