यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीएसजी को कड़े प्रतिद्वंदियों का करना होगा सामना, रीयल मैड्रिड का सामना लिवरपूल और अल्माटी से होगा
प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियंस लीग की ड्रा गुरुवार को निकाली गई। इसमें गत चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को खिताब की ...और पढ़ें

HighLights
- चैंपियंस लीग की ड्रा निकाली
- रीयल मैड्रिड का सामना लिवरपूल और अल्माटी से होगा
- पीएसजी को कड़े प्रतिद्वंदियों का करना होगा सामना
मोनाको, एपी। प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियंस लीग की ड्रा गुरुवार को निकाली गई। इसमें गत चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को खिताब की बचाव के लिए कड़े प्रतिद्वंदियों से टक्कर मिलेगी। उसे बायर्न म्यूनिख और बार्सिलोना जैसे मजबूत क्लबों के खिलाफ खेलना होगा। वहीं, टाटेनहम को तीसरी वरीयता प्राप्त टीमों के बीच दो सबसे कड़े प्रतिद्वंदी न्यूकैसल और एथलेटिक बिलबाओ के साथ रखा गया है।
बायर लीवरकुसेन, अटलांटा और पुर्तगाली चैंपियन स्पोर्टिंग लिस्बन भी 36 टीमों के इस लीग में शामिल हैं। पीएसजी के अध्यक्ष नासिर अल-खेलाईफी ने कहा कि हम पिछले सीजन को भूल गए हैं, अब इस सीजन के बारे में सोच रहे हैं। पीएसजी ने पिछले सीज में एकल-स्टैंडिंग लीग में 15वें स्थान पर खिसकने के बाद वापसी करते हुए अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीता था।
मैड्रिड को भी मिलेगी कड़ी चुनौती
रिकॉर्ड 15 बार के चैंपियन रीयल मैड्रिड को भी चुनौतीपूर्ण ड्रा मिला है। इसमें कजाकिस्तान के कैराट अल्माटी से खेलने के लिए टीम को एक लंबी यात्रा करनी होगी। मैड्रिड का मुकाबला घरेलू मैदान पर मैनचेस्टर सिटी से भी होगा, जिसे उसने पिछले सीजन में नाकआउट प्लेऑफ में हराया था। वहीं लिवरपूल से भी मैड्रिड को चुनौती मिलेगी। वहीं, बायर्न म्यूनिख को चेल्सी और पाफोस का सामना करना होगा। इधर इंटर मिलान लिवरपूल और आर्सेनल की मेजबानी करते हुए इनसे मुकाबला करेगा।
2538 करोड़ रुपये है कुल पुरस्कार राशि
यह लीग चरण प्रारूप का दूसरा सीजन है जिसमें 36 टीमें जनवरी तक आठ अलग-अलग प्रतिद्वंद्वियों के साथ खेलेंगी और सिंगल स्टैंडिंग तालिका में स्थान प्राप्त करेंगी। इसकी शुरुआत 16 सितंबर से होगी और अंतिम लीग चरण का मैच 28 जनवरी को होगा। यूईएफए ने 36 टीमों के लिए 2.47 बिलियन यूरो (लगभग 2,53,8 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि आवंटित की है। इसमें खिताब विजेता को लगभग 150 मिलियन यूरो (लगभग 1541 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी।
