विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेसी के 2 गोल से फाइनल में इंटर मियामी, लीग्स कप के सेमीफाइनल में आरलैंडो सिटी को 3-1 से हराया

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 28 Aug 2025 11:31 PM (IST)

लीग्स कप के सेमीफाइनल में लियोन मेसी के दो गोल की बदौलत इंटर मियामी ने आरलैंडो सिटी को 3-1 से ...और पढ़ें

मेसी के गोल से फाइनल में पहुंचा इंटर मियामी। फाइल फोटो
मेसी के गोल से फाइनल में पहुंचा इंटर मियामी। फाइल फोटो

HighLights

  1. मेसी के 2 गोल से फाइनल में इंटर मियामी
  2. मैनचेस्टर युनाइटेड की पेनाल्टी शूटआउट में हार
  3. क्वालीफाइंग प्लेऑफ में बेनफिका की जीत

 फोर्ट लाडरडेल, एपी। लीग्स कप के सेमीफाइनल में लियोन मेसी के दो गोल की बदौलत इंटर मियामी ने आरलैंडो सिटी को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में कुल 9 पीले कार्ड दिए गए और आरलैंडो सिटी के डिफेंडर डेविड ब्रेकालो को रेड कार्ड दिखाया गया।

इंटर मियामी रविवार को फाइनल में एलए गैलेक्सी और सिएटल में से विजेता बनने वाली टीम से भिड़ेगा। हैमस्टि्रंग की चोट से उबरने के बाद मेसी ने दो सप्ताह में दूसरी बार वापसी करते हुए आरलैंडो के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

हालांकि, इससे पहले मार्को पासालिक ने हाफटाइम से ठीक पहले आरलैंडो के लिए पहला गोल किया। मेसी ने 77वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। वहीं 88वें मिनट में मेसी ने जोर्डी अल्बा की मदद से गोल करते हुए मियामी को बढ़त दिलाई।

टीम के लिए तीसरा गोल टेलास्को सेगोविया ने लुइस सुआरेज की मदद से किया। मियामी के सहायक कोच जेवियर मोरालेस ने कहा कि हम हमेशा जीतने के लिए उत्साहित रहते हैं और अब हमारे पास ट्रॉफी घर ले जाने का मौका है। मियामी ने इससे पहले 2022 में यह टूर्नामेंट जीता था लिया।

मैनचेस्टर युनाइटेड की पेनाल्टी शूटआउट में हार

इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर युनाइटेड की हार का सिलसिला जारी है। लीग के दूसरे दौर में बुधवार रात युनाइटेड को चौथे डिवीजन की टीम ग्रिम्सबी टाउन से मैराथन पेनाल्टी शूटआउट में हार शर्मनाक हार का समाना करना पड़ा। ग्रिम्सबी ने इस मैच में स्पाट-किक पर 12-11 से जीत हासिल की।

इसमें युनाइटेड के ब्रायन म्ब्यूमो निर्णायक पेनल्टी चूक गए। हाफटाइम तक 2-0 से पिछड़ने के बाद युनाइटेड ने म्ब्यूमो और हैरी मैगुइरे के अंतिम क्षणों के गोलों से मैच में 2-2 की बराबरी की थी। पिछले सीजन में युनाइटेड टीम इस लीग में 15वें स्थान पर रही थी, वहीं इस सीजन में अब तक तीन मैचों में टीम को जीत नहीं मिल सकी है।

क्वालीफाइंग प्लेऑफ में बेनफिका की जीत

चैंपियंस लीग के क्वालीफाइंग प्लेऑफ में बेनफिका ने फेनरबाचे को 1-0 से हरा दिया। बेनफिका के पहले हाफ में वीडियो रिव्यू में दो गोल रद्द कर दिए गए, जिसके बाद उनेके तुर्की फारवर्ड केरेम अकतुर्कोग्लू ने 35वें मिनट में एक तेज शॉट लगाकर मैच का एकमात्र गोल किया।

इस जीत के साथ बेनफिका ने चैंपियंस लीग के लिए 36 टीमों की लाइनअप पूरी की। लीग के लिए ड्रॉ गुरुवार को हुआ। इस बार इंग्लैंड की रिकार्ड छह टीमें इस टूर्नामेंट में खेलेंगी। वहीं कुल 19 टीमें इंग्लैंड, इटली, स्पेन और जर्मनी से हैं। यह संख्या लीग की कुल टीमों की आधी से ज्यादा है।