Upcoming OTT Movies in June: जून में एक्शन से बढ़ेगा ओटीटी का तापमान, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट
Upcoming OTT Movies in June अवतार द वे ऑफ वे वाटर जून की सबसे अहम फिल्मों में शामिल है। वहीं ब्लडी डैडी शाहिद कपूर की फिल्म है जो एक फ्रेंच फिल्म का रीमेक है। शाहिद इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखेंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। जून में ओटीटी स्पेस का तापमान बढ़ने वाला है। कई ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनसे एक्शन की भरपूर डोज मिलेगी। इनमें दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल अवतार- द वे ऑफ वॉटर भी शामिल है, जो पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इसके बाद कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रेंट पर उपलब्ध थी। क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म एक्सट्रैक्शन 2 भी जून में आ रही है। इनके अलावा एक्शन और रोमांच में लिपटी हिंदी और अन्य भाषाओं की भी कुछ दिलचस्प फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उतरेंगी। आपको बताते हैं कि किस प्लेटफॉर्म पर क्या आ रहा है।
मुंबईकर
- तारीख: 2 जून
- प्लेटफॉर्म: जियो सिनेमा
- निर्देशक: संतोष सिवान
- कलाकार: विजय सेतुपति, विक्रांत मैसी, तान्या मानिकतला आदि।
- भाषा: हिंदी
- जॉनर: एक्शन-थ्रिलर
मेडेलिन (Medellin)
- तारीख: 2 जून
- प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
- निर्देशक: फ्रैंक गस्टमबिडे
- कलाकार: माइक टाइसन आदि।
- भाषा: अंग्रेजी
- जॉनर: एक्शन-थ्रिलर
खिलाड़ी
तारीख: 4 जून
प्लेटफॉर्म: जियो सिनेमा
कलाकार: प्रदीप पांडेय चिंटू, सहर अफ्सा
निर्देशक: अनन्जय रघुराज
भाषा: भोजपुरी
जॉनर: रोमांटिक-एक्शन
2018
- तारीख: 7 जून
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी-लिव
- निर्देशक: जूड एंथनी जोसेफ
- कलाकार: टॉविनो थॉमस, तन्वी राम, विनीत श्रीनिवासन, अपर्णा बालामुरली
- भाषा: मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी
- जॉनर: सरवाइवल थ्रिलर
अवतार- द वे ऑफ वॉटर
- तारीख: 7 जून
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
- निर्देशक: जेम्स कैमरून
- कलाकार: सैम वर्थिंग्टन, जोई सल्डाना, सिगरनी वीवर, स्टीफन लैंग, केट विंस्लेट
- भाषा: अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी
- जॉनर: फैंटेसी, एक्शन
ब्लडी डैडी
- तारीख: 9 जून
- ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो सिनेमा
- निर्देशक: अली अब्बास जफर
- कलाकार: शाहिद कपूर, डायना पेंटी, संजय कपूर, अंकुर भाटिया।
- भाषा: हिंदी
- जॉनर: एक्शन, थ्रिलर
एम्पायर ऑफ लाइट
- तारीख: 9 जून
- प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
- निर्देशक: सैम मेंडिस
- कलाकार: ओलिविया कोलमैन, माइकल वार्ड, कोलिन फिर्थ, टॉबी जोन्स।
- भाषा: अंग्रेजी
- जॉनर: ड्रामा
फ्लेमिन हॉट (Flamin' Hot)
- तारीख: 10 जून
- प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
- निर्देशक: एवा लोंगोरिया
- कलाकार: ब्रिस गोंजालेज, जेसी गारसिया, एनी गोंजालेज।
- भाषा: अंग्रेजी, स्पेनिश
- जॉनर: बायोग्राफिकल कॉमेडी ड्रामा
65
- तारीख: 10 जून
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
- निर्देशक: स्कॉट बेक, ब्रायन वुड्स
- कलाकार: एडम ड्राइवर, एरियाना ग्रीनब्लैट, क्लोइ कोलमैन, नीका किंग।
- भाषा: अंग्रेजी
- जॉनर: साइ-फाइ
शेवलियर (Chevalier)
- तारीख: 16 जून
- प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
- निर्देशक: स्टीफन विलियम्स
- कलाकार: केल्विन हैरीसन जूनियर जोसेफ, समारा वीविंग, लूसी बॉयटन आदि।
- भाषा: अंग्रेजी
- जॉनर: ड्रामा
एक्सट्रैक्शन 2 (Extraction 2)
- तारीख: 16 जून
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
- निर्देशक: सैम हारग्रेव
- कलाकार: क्रिस हेम्सवर्थ, गुलशिफ्तेह फरहानी, रूद्राक्ष जायसवाल आदि।
- भाषा: अंग्रेजी
- जॉनर: एक्शन. थ्रिलर
स्क्रीम (Scream)
- तारीख: 16 जून
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
- निर्देशक: मैट बेटिनेली-ओलपिन, टायलर गिलेट
- कलाकार: नेव कैम्पबेल, कर्टनी कोक्स, डेविड आरकेट, मेलिसा बरेरा आदि।
- भाषा: अंग्रेजी
- जॉनर: हॉरर
जॉन विक 4 (John Wick 4)
- तारीख: 23 जून
- प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले
- निर्देशक: चैड स्टेहेल्स्की
- कलाकार: किआनु रीव्स, डॉनी येन, बिल स्कार्सगार्ड, लॉरेंस फिशबर्न, हिरोयुकी सनाडा आदि।
- भाषा: अंग्रेजी
- जॉनर: एक्शन-थ्रिलर
द केरल स्टोरी
- तारीख: 23 जून (खबरों के अनुसार)
- प्लेटफॉर्म: जी5
- निर्देशक: सुदीप्तो सेन
- कलाकार: अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी, सिद्धि इदनानी आदि।
- भाषा: हिंदी
- जॉनर: थ्रिलर
इन फिल्मों के अलावा कुछ ऐसी भी हैं, जिनकी घोषणा हो गयी है, मगर रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। इनमें नेटफ्लिक्स की चमकीला और जी5 की तरला शामिल हैं। चमकीला का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा लीड रोल्स में हैं। यह पंजाब के लीजेंड्री गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है। वहीं, जी5 की तरला, दिग्गज शेफ तरला दलाल की बायोपिक है। पीयूष गुप्ता निर्देशित फिल्म में हुमा कुरैशी ने मुख्य भूमिका निभायी है। शारिब हाशमी भी अहम किरदार में दिखेंगे। जून में ओटीटी पर आने वाली वेब सीरीज की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।