विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT Releases: आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' समेत इस वीकेंड ओटीटी पर देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Thu, 26 Jan 2023 06:35 PM (IST)

OTT Web Series And Films This Weekend इस हफ्ते आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो ओटीटी पर पहुंच रही ...और पढ़ें

OTT Web Series And Films This Weekend 27th January.
OTT Web Series And Films This Weekend 27th January.

नई दिल्ली, जेएनएन। सिनेमाघरों में शाह रुख खान की पठान धूम मचा रही है। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड धराशायी करने शुरू कर दिये हैं। शाह रुख खान को एक्शन में देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों पर टूट पड़े हैं।

सिनेमाघरों में पठान रिलीज हुई है और स्पेस में भी एक्शन का शोर सुनायी देने वाला है, क्योंकि आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो और जांबाज हिंदुस्तान वेब सीरीज इस वीकेंड आ रही हैं। इनके अलावा कुछ और फिल्में और सीरीज भी आ रही हैं।

26 जनवरी 

जी5 पर जांबाज हिंदुस्तान के सीरीज स्ट्रीम हो गयी है। आठ एपिसोड्स की ये सीरीज एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें रेजीना क्रैसेंडा, मीता वशिष्ठ, सुमीत व्यास और चंदन रॉय ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। सीरीज की कहानी एक आतंकी साजिश को नाकाम करने पर आधारित है। सीरीज का रिव्यू यहां पढ़ें।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर डियर इश्क शो शुरू हुआ है। सोमवार से शनिवार तक इसके एपिसोड प्रसारित किये जाएंगे। शो में सेहबन आजिम और नियति फतनानी लीड रोल्स में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

27 जनवरी

एन एक्शन हीरो सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है। फिल्म में आयुष्मान एक सुपरस्टार के रोल में हैं, जो रियल लाइफ में एक ऐसी सिचुएशन में फंस जाता है कि जमकर एक्शन करना पड़ता है। यह फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार नहीं कर सकी थी। अनिरुद्ध अय्यर ने फिल्म का निर्देशन किया है। 

इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर अंग्रेजी में टीन ड्रामा हॉरर सीरीज लॉकवुड एंड कम्पनी, थ्रिलर सीरीज द स्नो गर्ल और रोमांटिक फिल्म यू पीपुल आ रही है।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सेटरडे नाइट फिल्म मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु में स्ट्रीम की जा रही है। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। ये तीन दोस्तों की कहानी है, जो चौथे दोस्त की खोज में निकलते हैं। यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

लायंसगेट प्ले पर शॉट गन वेडिंग रिलीज हो रही है। यह फिल्म अमेरिका में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, मगर भारत में सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। शॉट गन वेडिंग रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जेनिफर लोपेज और जॉश दुहामेल लीड रोल्स में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Lionsgate Play (@lionsgateplayin)

28 जनवरी

नेटफ्लिक्स पर हॉरर थ्रिलर फिल्म द इनविटेशन स्ट्रीम होगी। फिल्म में नताली एमनुएल, थॉमस डोहर्टी और शॉन पार्टवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन जेसिका एम थॉम्पसन ने किया है। एवी का कजिन उसे एक शादी में बुलाता है, जहां कई डार्क सीक्रेट्स सामने आते हैं।

इनके अलावा अगर आप ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट हुई फिल्में इस वीकेंड ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो पूरी जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें-

Oscar 2023 Movies On OTT: जानें- ओटीटी पर कहां देख सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट होने वाली ये फिल्में