Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dharavi Bank Teaser: सुनील शेट्टी की डेब्यू वेब सीरीज का टीजर हुआ रिलीज, 'धारावी बैंक' में अन्ना बने डॉन

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 05:19 PM (IST)

    Dharavi Bank Teaser धारावी बैंक में सुनील शेट्टी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। सीरीज में विवेक ओबेरॉय पुलिस अफसर बने हैं। एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज में एशिया की सबसे बड़ी बस्ती कही जाने वाली धारावी की कहानी दिखायी गयी है।

    Hero Image
    MX Player Dharavi Bank Teaser Out. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में आने वाले समय में कई बॉलीवुड कलाकार ओटीटी पर अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। इनमें से एक सुनील शेट्टी भी हैं। बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज धारावी बैंक से ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया, जिसमें मुख्य किरदारों को इंट्रोड्यूस करवाया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धारावी बैंक एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें सुनील धारावी के डॉन थलाइवन के किरदार में हैं। इस रोल के लिए सुनील ने दक्षिण भारतीय गेटअप अपनाया है। सफेद शर्ट, लुंगी, लम्बे बाल और दाढ़ी में सुनील बिल्कुल अलग दिख रहे हैं। विवेक ओबेरॉय जेसीपी जयंत गावस्कर के रोल में हैं। पुलिस अफसर बने हैं। टीजर मुख्य रूप से इन्हीं दोनों किरदारों के टकराव पर आधारित है। सोनाली कुलकर्णी, ल्यूक केनी, फ्रेडी दारूवाला, शांतिप्रिया भी प्रमुख किरदारों में दिखेंगे। 

    रौबदार दिख रहे सुनील शेट्टी

    टीजर में सुनील शेट्टी का किरदार काफी इस गेटअप में काफी रौबदार और असरदार लग रहा है। वहीं, विवेक कड़क पुलिस अफसर के रोल में जंच रहे हैं। हालांकि, ऐसे किरदारों में विवेक को दर्शक पहले भी देखते रहे हैं।टीजर शेयर करते हुए सुनील ने लिखा- नये कामों की तलाश चलती रहनी चाहिए। इसलिए, मैं ओटीटी की दुनिया में अपनी शुरुआत कर रहा हूं। दर्शकों के प्यार के लिए उनका शुक्रिया।

    टीजर नीचे देखें-

    View this post on Instagram

    A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

    साथी कलाकारों ने दी बधाई

    सुनील शेट्टी की पोस्ट पर उनके साथियों ने बधाई दी। जैकी श्रॉफ ने लिखा- अन्ना सॉलिड। एशा देओल ने लिखा- बहुत अच्छा है अन्ना। इसका इंतजार रहेगा। ईशा गुप्ता ने क्लैपिंग इमोजी बनाकर तारीफ की। जय भानुशाली ने भी टीजर की तारीफ करते हुए लिखा कि इंतजार है। राहुल देव ने सुनील शेट्टी के दमदार डेब्यू को फैंटास्टिक बताया।

    यह भी पढ़ें: Bollywood OTT Debut- सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन से लेकर काजोल तक, ओटीटी पर उतरने वाले हैं ये सितारे

    सुनील शेट्टी लम्बे अर्से बाद किसी हिंदी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। पिछले कुछ सालों से वो दक्षिण भारतीय फिल्मों में सक्रिय रहे हैं। तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में उन्होंने अहम रोल निभाये। सुनील की पिछली हिंदी फिल्म अ जेंटलमैन है, जो 2017 में आयी थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिज लीड रोल्स में थे। 

    यह भी पढ़ें: TVF Series Sixer Trailer: अमेजन मिनी टीवी पर आ रही क्रिकेट की 'भस्मासुर' वाली कहानी, शिवांकित बने क्रिकेटर