विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Minus One New Chapter Trailer: वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी प्यार और ब्रेकअप की कहानी, जारी हुआ सीरीज का ट्रेलर

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Fri, 27 Jan 2023 04:38 PM (IST)

Minus One New Chapter Trailer लांयसगेट प्ले पर इंडिया ओरिजिनल शोज रिलीज करने का सिलसिला जारी है। अब रोमांटिक सीरीज ...और पढ़ें

Lionsgate Play Web Series Minus One New Chapter Trailer Out.
Lionsgate Play Web Series Minus One New Chapter Trailer Out.

नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंसगेट प्ले ने रोमांटिक वेब सीरीज माइनस वन के नये सीजन का एलान ट्रेलर रिलीज के साथ कर दिया है। सीरीज वेलेंटाइन डे के मौके पर प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। इस शो में वरुण और रिया की प्रेम कहानी के विभिन्न पहलुओं को दिखाया जाता है।

ट्रेलर में इन दोनों किरदारों के प्यार की गहराई और कसक को दिखाया गया है। कहानी दो टाइमलाइन में चलती है और आज के दौर में प्यार के साथ ब्रेकअप्स को दिखाती है। प्यार किस तरह अलग-अलग पड़ावों से गुजरता है, यह भी सीरीज का हिस्सा है।

दूसरा सीजन नहीं, नया चैप्टर है- आयुष

माइनस वन- न्यू चैप्टर में वरुण का किरदार निभा रहे कलाकार आयुष मेहरा ने सीजन को लेकर कहा कि सबसे पहले मैं आपको बता दूं, यह सीजन 2 नहीं है। यह बिल्कुल नया चैप्टर है। हमने जिस वक्त सीजन एक किया था, वक्त और हालात अलग थे।

यह भी पढ़ें: OTT Releases- आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' समेत इस वीकेंड ओटीटी पर देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज

आयुष ने आगे कहा- इसे खुले दिल के साथ देखिए, क्योंकि यह ना सिर्फ रिश्तों की बात करता है, बल्कि यह जिंदगी के बारे में है। इस शो में वयस्क होने, असुरक्षा, अस्थिरता के साथ इस बारे में बात की गयी है कि खुशी-खुशी कैसे खुद को रिश्ते से अलग किया जाए और संतुष्ट भी रहा जाए।

खुशनुमा एहसास देता है शो- आयशा

रिया का किरदार निभा रहीं आयशा अहमद ने कहा कि मुझे लगता है, शो आपको कुछ जगहों पर असहज महसूस करवा सकता है, लेकिन हमारे साथ बैठे रहने पर आपको कई बातों का एहसास होगा, कुछ चीजें अच्छी होती हैं और कुछ खराब, लेकिन इतना पक्का है कि शो खत्म होने पर आप खुशनुमा एहसास और भरे हुए दिल के साथ उठेंगे।

रिया आगे कहती हैं कि हमारे निर्देशक योगी कहते हैं, ये फिल्म है, यह एपिसोडिक नहीं है, इसलिए बीच रास्ते में यह तय करना मुश्किल होगा कि शो अच्छा है या नहीं है। माइनस वन- न्यू चैप्टर का निर्माण राइटियस स्टूडियोज ने किया है, जबकि इसके क्रिएटर सिद्धांत माथुर और शुभम योगी हैं

। शो 14 फरवरी को लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम किया जाएगा। लायंसगेट प्ले ऐप पर इससे पहले हिदअप्स और हुकअप्स, जुगाड़िस्तान, ब्रोमैंटिक हैंगओवर और फील्स लाइक होम शोज इंडिया ओरिजिनल के तौर पर स्ट्रीम किये जा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: Oscar 2023 Movies On OTT- जानें- ओटीटी पर कहां देख सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट होने वाली ये फिल्में