विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaat X Review: Sunny Deol का फुल एक्शन या ओवरएक्टिंग? जाट देखने के बाद जनता ने सुनाया ये फैसला

Published: Thu, 10 Apr 2025 11:42 AM (GMT+05:30)

Jaat twitter Review सनी देओल की दूसरी पारी बॉलीवुड में बहुत ही शानदार तरीके से शुरू हुई थी। गदर 2 ...और पढ़ें

सनी देओल की जाट पर दर्शकों का फैसला/ फोटो- Instagram
सनी देओल की जाट पर दर्शकों का फैसला/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. क्या सनी देओल की दहाड़ दबा पाएगी Sikandar का तूफान?
  2. जाट के साथ फिर सिनेमाघरों में लौटे हैं सनी देओल
  3. दर्शकों को कैसी लगी सनी देओल की एक्शन ड्रामा जाट?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दर्शकों की नब्ज को पहचानना किसी भी एक्टर के लिए बेहद जरूरी है और सनी देओल इस बात को बहुत ही अच्छी तरह से समझते हैं। यही वजह है कि 90 के दशक के मशहूर अभिनेता ने 2023 में अपने कमबैक के लिए सुपरहिट फिल्म 'गदर' के सीक्वल को चुना। दो साल पहले जब गदर 2 थिएटर में आई, तो सनी देओल ने अपनी ही पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। 2023 के बाद सनी देओल एक और एक और एक्शन ड्रामा फिल्म 'गदर-2' के साथ सिनेमाघरों में लौट आए हैं। 

सनी की फिल्म 'जाट' फाइनली लंबे इंतजार के बाद 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी में एक बार फिर से सनी देओल 'घातक' एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब सनी ऑडियंस के लिए वन टाइम वंडर हैं या फिर 'जाट' की रिलीज के साथ ही वह सिकंदर (Sikandar Collection) और छावा से भी बड़े बॉक्स ऑफिस खिलाड़ी बनेंगे, इस पर जनता का फैसला आ चुका है। 

सनी देओल की 'जाट' को दर्शकों ने किया पास या फेल? 

सनी देओल फिल्म जाट में भास्कर सिंह का किरदार अदा कर रहे हैं, जो एक ट्रेवल स्ट्रेंजर है। वह रामयापट्नम गांव के वासियों को निर्दयी अपराधी वरदराजा राणतुंगा के आतंक से बचाने आता है। फिल्म में सनी देओल का दमदार एक्शन है और बेहतरीन डायलॉग है। सनी देओल को 'जाट' में एक बार फिर से एक्शन करते हुए देखकर फैंस काफी खुश हैं और इस फिल्म को फुल पैसा वसूल बता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Jaat Box Office Collection: छावा-सिकंदर के लिए बजी खतरे की घंटी! Sunny Deol की जाट बदलेगी बॉक्स ऑफिस का समीकरण?

jaat X Review

Photo Credit: X Account 

एक यूजर ने लिखा, "जाट के लिए सिर्फ एक ही शब्द है सॉलिड। स्टोरी, म्यूजिक, स्क्रीनप्ले, डायरेक्शन, डायलॉग, इमोशन, परफॉर्मेंस सब कुछ शानदार है। मॉस ऑडियंस के लिए ये काफी एंटरटेनिंग फिल्म है"। 

Jaat X Review

Photo Credit: X Account

यूजर्स ने कहा-लिख के ले लो ये फिल्म सबका रिकॉर्ड तोड़ेगी

जाट का रिव्यू देते हुए एक और दर्शक ने लिखा, "मेरे शब्दों को याद रखना, ये रिकॉर्ड ब्रेकर मास मूवी है। फिल्म का फर्स्ट हाफ पूरी तरह से एक्शन और इमोशन से भरा हुआ है, जबकि सेकंड हाफ में थ्रिल है। ये पहली बार है, जब इंडियन सिनेमा में कोई ऐसी एक्शन फिल्म आई है, जो फुल ऑन इमोशंस से भरी हुई है"।

jaat movie review

Photo Credit: X Account

एक और अन्य यूजर ने लिखा, "रोंगटे खड़े हो जाएंगे इसकी गारंटी है। सनी देओल की सबसे बेस्ट एक्शन फिल्मों में से एक है। एंट्री सीक्वेंस, बीच चेस, इंटरवल तक तो आपकी रीढ़ की हड्डी में भी कंपकंपी छूट जाएगी। इस फिल्म को किसी हाल ही में मिस मत करना"। 

jaat x review

Photo Credit: X Account

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के डायरेक्टर ने लिखा, "मैं बहुत ही कम ट्वीट करता हूं, लेकिन आज मजबूर हो गया हूं। मैंने जाट का प्रीमियर अटेंड किया। ये फिल्म माइंड ब्लोइंग और फुल पैसा वसूल के साथ-साथ फुल एंटरटेनमेंट है"। इस फिल्म में सनी देओल के अपोजिट रणदीप हुड्डा नेगेटिव भूमिका में दिखाई दिए। 

यह भी पढ़ें: 'एक और फिल्म में....', Jaat एक्टर Sunny Deol ने Shah Rukh Khan संग 32 साल पुरानी दुश्मनी पर दिया बयान