Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming TV Serials: जल्द टेलीकास्ट होंगे टीवी के ये शोज, एक बार फिर धमाल मचाएंगी सुम्बुल तौकीर खान

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 11:13 PM (IST)

    Upcoming TV Serials छोटे पर्दे पर कई टीवी सीरियल आने वाले हैं जिनमें थ्रिल और ड्रामा देखने को मिलेगा। बिग बॉस 16 फेम सुम्बुल तौकीर खान भी एक सीरियल में लीड रोल निभा रही हैं। वहीं क्योंकि सास मां बेटी होती है शो में जमकर रोमांच दिखने की उम्मीद है। विशाल आदित्य सिंह का भी एक शो पाइपलाइन में है।

    Hero Image
    नये धारावाहिक जल्द शुरू होने वाले हैं। फोटो- इंस्टाग्राम

    नई दिल्ली, जेएनएन। Upcoming TV Serials To Telecast Soon: सिनेमा और ओटीटी के बीच टीवी की दुनिया का जादू बरकरार है। छोटे पर्दे पर भी कंटेंट की कमी नहीं है और कई तरीके का मसाला देखने को मिलता है। आने वाले दिनों में कुछ नये सीरियल्स अलग-अलग चैनलों पर शुरू होने वाले हैं, जिनमें बहुत सारा ड्रामा और मसाला होने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कह दूं तुम्हें

    ये टीवी सीरियल प्रेम कहानी पर आधारित एक मर्डर मिस्ट्री शो है। इस सीरियल में युक्ति कपूर और मुदित नैयर अहम किरदारों में नजर आएंगे। युक्ति जहां कीर्ति की भूमिका निभा रही हैं, वहीं मुदित विक्रांत के कैरेक्टर में दिखाई देंगे।

    मुदित का पहला थ्रिलर शो है। मुदित ने बताया था कि शो की थीम थोड़ा डार्क है। लोकेशंस भी शो के थ्रिल को बढ़ाने का काम कर रही हैं। 'कह दूं तुम्हें' 4 सितंबर से स्टार प्लस पर रात 11 बजे सोमवार से रविवार  टेलीकास्ट किया जाएगा।

    काव्या- एक जज़्बा, एक जुनून

    सुम्बुल तौकीर खान इमली के नाम से घर-घर में मशहूर हैं। कुछ ही सालों में अपनी एक्टिंग और शानदार काम से सुम्बुल ने काफी नाम और फेम कमाया। बिग बॉस 16 में अपनी दमदार उपस्थिति के बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। वह सीजन की टॉप कंटेस्टेंट्स में से एक बनकर उभरीं।

    अब, सुम्बुल आगामी प्रोजेक्ट, काव्या- एक जज़्बा, एक जुनून के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सीरियल में वो एक आईएएस अफसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस धारावाहिक के साथ सुम्बुल एक नए चैप्टर की शुरुआत कर रही हैं।

    क्योंकि सास मां बेटी होती है

    इस लिस्ट में 'क्योंकि सास मां बेटी होती है' का नाम भी शामिल है। इस सीरियल में एक सास के संघर्ष को दिखाया जाएगा। जीटीवी पर शो 18 सितंबर 2023 से मैत्री की जगह लेगा। निर्देशन गुरुदेव भल्ला ने किया है। इसमें मानसी जोशी रॉय और विभूति ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

    सौभाग्यवती भव 2

    करणवीर बोहरा मनोरंजन जगत के प्रमुख नामों में से एक हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। दिल से दुआ सौभाग्यवती भव 2011 में एक लोकप्रिय शो था और हाल ही में खबर आई है कि इसका सीक्वल बन रहा है। उस समय शो के पहले सीजन ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

    शो में सृति झा, करणवीर बोहरा और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। करणवीर बोहरा एक बार फिर सीरियल के लिए पूरी तरह तैयार हैं और शो का हिस्सा बनने की पुष्टि कर चुके हैं।

    चांद जलने लगा

    कलर्स टीवी पर चांद जलने लगा नाम के धारावाहिक की तैयारियां चल रही हैं। इस शो में विशाल आदित्य सिंह और नियति फतनानी के होने की खबर है। विशाल बिग बॉस 13 में भाग ले चुके हैं। चंद्रकांता, कुल्फी कुमार बाजेवाला और नच बलिए 9 में नजर आ चुके हैं। स्वास्तिक प्रोडक्शंस इस शो का निर्माण कर रहा है। 

    बिग बॉस 17

    सितम्बर-अक्टूबर में कलर्स पर सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के शुरू होने की खबरें भी हैं। हालांकि, चैनल की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गयी है, मगर केंटेस्टेंट्स के शामिल होने की जो खबरें आ रही हैं, उनसे लगता है कि शो के शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है।