Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raksha Bandhan 2023: कोई लाइमलाइट से दूर, तो कोई है एक्टर, जानिए टीवी के भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 04:51 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर्स के भाई-बहनों के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन हम आपको यहां छोटे पर्दे के एक्टर्स के सिबलिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें से कुछ लाइमलाइट से दूर हैं तो कुछ अपने भाई-बहनों की तरह ही इंडस्ट्री में सिक्का जमा रहे हैं। चलिए जानते हैं उन सिबलिंग्स की जोड़ियों के बारे में जो एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

    Hero Image
    ये हैं टेलीविजन जगत के भाई-बहनों की जोड़ियां।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का इंतजार हर भाई-बहन को पूरे साल रहता है। ये त्योहार ना सिर्फ भाई-बहन के प्यार को दिखाता है, बल्कि उनके बीच का अटूट रिश्ता भी दर्शाता है। बड़े पर्दे पर तो आप बहुत से भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में जानते होंगे। चलिए आज यहां टीवी के जाने-माने एक्टर्स के भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेहर और पीयूष सहदेव

    आमिर की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से एक्ट्रेस मेहर विज ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। मेहर टीवी एक्टर पीयूष सहदेव की बहन हैं। पीयूष ने भी कई सीरियल्स में काम किया है।

    नील भट्ट और शिखा भट्ट

    'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट विराट के किरदार में घर-घर फेमस हैं। उनकी बहन शिखा भट्ट इंडस्ट्री में नहीं हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर नील अपनी बहन के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। पिछले साल नील ने वीडियो कॉल के जरिए राखी का त्योहार मनाया था।

    रिद्धि डोगरा और अक्षय डोगरा

    कई टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में अपना जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा, अक्षय डोगरा की बहन हैं। अक्षय डोगरा ने भी कई टीवी सीरियल्स जैसे 'इस प्यार को क्या नाम दूं, वारिस आदि में काम किया है। दोनों भाई-बहन आज टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं।

    हर्षद चोपड़ा और हर्षा चोपड़ा

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में डॉ अभिमन्यु का किरदार निभा रहे एक्टर हर्षद चोपड़ा की बहन हर्षा चोपड़ा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हर्षा और हर्षद दोनों अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते रहते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Harshad Chopda (@harshad_chopda)

    दिशा- मयूर वकानी

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दो कैरेक्टर दया और सुंदर सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। बहुत से लोगों को शो में इन भाई-बहन की जोड़ी काफी पसंद आती है। बता दें कि दया और सुंदर यानी दिशा और मयूर वकानी असल जिंदगी में भी भाई-बहन हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mayur Vakani (@mayur_vakaniofficial)

    विनिता मलिक और आलोक नाथ

    विनिता मलिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दादी का किरदार निभा चुकीं हैं, तो वहीं आलोक नाथ ने भी कई सीरीयल्स और फिल्मों में काम किया है।

    मिहिका और मिश्कत

    ‘ये हैं मोहब्बतें’ से सफलता हासिल कर चुकी एक्ट्रेस मिहिका वर्मा अब लाइमलाइट से काफी दूर हो चुकी हैं। मिहिका के भाई मिश्कत वर्मा भी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं।

    (Photo Credit: Instagram)