विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में दिखेंगा वीर-जारा का आइकोनिक सीन, सई और विराट का रीयूनियन देख खो जाएंगे फैंस

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 09 Jun 2023 04:25 PM (IST)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin हमेशा फैंस के दिलों को छूने वाला टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में ...और पढ़ें

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update, Twitter
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का हिट शो 'गुम है किसी के प्यार में' एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोलने वाला है। शो के लीड सई और विराट जिन्हें फैंस प्यार से सैराट पुकारते हैं, एक आइकोनिक सीन को रिक्रिएट करने वाले हैं। सई और विराट का रियूनियन होने वाला है, जो शाह रुख खान और प्रीति जिंटा की ब्लॉकबस्टर फिल्म वीर-जारा की याद दिलाएंगा।

'गुम है किसी के प्यार में' हमेशा फैंस की उम्मीद पर खरा उतरा है। सीरियल ने अपने दिलचस्प और मजेदार प्लॉट के साथ दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। शो में दिखाए गए ट्विस्ट एंड टर्न्स और हाई ऑक्टेन ड्रामा ने हमेशा दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया। इस सीरियल की कहानी सई, सत्य और विराट पर फोकस करती है।

रीयूनियन देख खो जाएंगे दर्शक

'गुम है किसी के प्यार में' का आगामी ट्रैक अंबा और विजेंद्र के इर्द-गिर्द घूमता है, जो आखिरकार लंबे समय के बाद मिले हैं। अंबा और विजेंद्र अलग हो गए थे और उन्होंने कभी एक दूसरे से बात करने की कोशिश नहीं की थी। सई और विराट खुद को अंबा और विजेंद्र के रूप में देखते हैं। शो का सीक्वेंस दर्शकों के लिए वीर जारा के उस सीन का फ्लैश बैक है, जहां प्रीति जिंटा और शाहरुख खान कोर्ट में फिर से एक-दूसरे के सामने होते हैं। इसी तरह, विराट और सई भी मिल जाते हैं क्योंकि सई खुद को अंबा और विराट के विजेंद्र होने की कल्पना करती है। हालांकि, यह सपना है या हकीकत? ये देखना दिलचस्प होगा।

क्या बोले विराट ?

इस पर बात करते हुए एक्टर नील भट्ट उर्फ विराट ने कहा, "दर्शक सैराट के रीयूनियन का इंतजार कर रहे हैं, प्रशंसक मुझे इसके बारे में मैसेज भेज रहे हैं और आखिरकार, दर्शकों की इच्छा पूरी हो गई है- सई और विराट का रीयूनियन, जो शो का सबसे बड़ा आकर्षण है। इसके साथ ही मेकर्स ने इसे बॉलीवुड ट्विस्ट देने का फैसला किया।"

क्या दूर होगी सैराट की गलतफहमियां ?

उन्होंने आगे कहा, "फिल्म वीर- जारा से बॉलीवुड के सबसे आइकोनिक सीन्स में से एक को शो में रीक्रिएट किया गया है। वीर जारा का वह सीन जहां कोर्ट में कई सालों के बाद कपल का आमना-सामना होता हैं, काफी हद तक उस तरह का था। जहां विराट और सई फिर से एक दूसरे के सामने होते हैं और फिर से मिलते हैं। यह एक इमोशनल सीन था जहां सई और विराट अपने अतीत में चले जाते है और सोचते है कि भविष्य में उनका जीवन कैसा होगा, अगर गलतफहमियों का समाधान हो गया होता तो।"