विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को छोड़ने वाले हैं सई और विराट! आयशा और सत्या भी शो को कहेंगे अलविदा

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sat, 20 May 2023 10:31 PM (IST)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap टीवी के सबसे पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में को लेकर एक ...और पढ़ें

Sai and Virat to quit Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Sai and Virat to quit Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। हाल ही में शो में लीड रोल प्ले कर रही ऐश्वर्या शर्मा के बाहर जाने के बाद अब दो और बड़े एग्जिट होने वाले है। इसके साथ ही एक ट्विस्ट भी है, वो ये कि सीरियल में जल्द ही लीप आएगा। अब फैंस एक्साइटेड हैं ये जानने के लिए कि आखिर अब उनके फेवरेट शो में क्या मोड़ आने वाला है।

'गुम है किसी के प्यार में' क्या होगा 20 साल बाद?

ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार गुम है किसी के प्यार में ऐश्वर्या शर्मा के  छोड़कर जाने के बाद 20 साल का लीप आएगा। अब 20 साल के बाद कहानी में क्या ट्विस्ट आता है, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। खबर है कि शो के लीड कैरेक्टर्स नील भट्ट, हर्षद अरोड़ा और आयशा सिंह शो छोड़ रहे हैं। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि अब विनू और सवी की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।

सई-विराट छोड़ने वाले हैं शो

गुम है किसी के प्यार में पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कैसे सई, विराट और सत्या ग्रेनेड ब्लास्ट में बच जाते हैं। इस हादसे के बाद सत्या प्लान करता है कि वो सई से अपने प्यार का इजहार करेगा। अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि कैसे सई की एक गलती से सत्या का दिल टूट जाएगा। वट सावित्री की पूजा में साड़ी को लेकर काफी ड्रामा होगा और हमेशा की तरह लोगों का फुल टाइम मनोरंजन।

ऐश्वर्या शर्मा पहले कह चुकी हैं अलविदा

ऐश्वर्या शर्मा ने गुम है किसी के प्यार को अलविदा कहने के बाद 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग शुरू कर दी है। केपटाउन में खतरों से खेलते हुए ऐश्वर्या को काफी चोट भी लग गई। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ऐश्वर्या ने अपने फैंस को ये न्यूज बताई। शो में कंटेस्टेंट्स के तौर पर शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और अंजुम फकीह जैसे कई स्टार्स शामिल हैं।