Manoj Santoshi Death: टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' के लेखक मनोज संतोषी का निधन, शिल्पा शिंदे ने जताया शोक
टीवी की दुनिया में एक से बढ़कर एक शो लिखने वाले राइटर मनोज संतोषी (Manoj Santoshi) का निधन हो गया है। भाभी जी घर पर हैं शो के लेखक लिवर संबंधी बीमारी का सामना लंबे समय से कर रहे थे। छोटे पर्दे के स्टार्स और दर्शकों को उनके निधन से तगड़ा झटका लगा है। आइए उनके पॉपुलर सीरियल्स के बारे में जानते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं के राइटर मनोज संतोषी दुनिया को अलविदा कह चले गए हैं। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना वह लंबे समय से कर रहे थे। इस शो में काम करने वाले सेलेब्स और दर्शकों को उनके निधन की जानकारी से बड़ा झटका लगा है।
मनोज संतोषी (Manoj Santoshi) का निधन अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है। दिग्गज राइटर लंबे समय से लिवर संबंधी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे थे। इलाज के दौरान वह जिंदगी की जंग हार गए और उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। टीवी की दुनिया से जुड़े सेलेब्स भी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
शिल्पा शिंदे ने जताया शोक
भाभी जी घर पर हैं सीरियल में अंगूरी भाभी का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में राइटर मनोज संतोषी के निधन की पुष्टि की है। शिल्पा बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं। उन्होंने संतोषी के निधन पर शोक जताया है।
Photo Credit- Instagram
मनोष संतोषी लिवर कैंसर से पीड़ित थे। 23 मार्च को सिकंदराबाद के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनका लिवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन जटिलताओं के कारण उनकी मौत हो गई। इंडिया टूडे से बातचीत में शिल्पा शिंदे ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। शिल्पा का कहना है कि इस मामले की पूरी डिटेल्स वह सही समय आने पर शेयर करेंगी। बता दें कि मनोज संतोषी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
ये भी पढ़ें- Bhabhi ji के एक्टर्स Aasif Sheikh और Rohitsav Gour का मंडी हाउस से क्यों है लगाव? बोले - उधार अभी भी बाकी है
मनोज संतोषी के लिखे पॉपुलर सीरियल
मनोज संतोषी के बारे में बता दें कि वह कई पॉपुलर सीरियल्स लिख चुके हैं। इस लिस्ट में हप्पू की उलटन पलटन, एफआईआर, भाभी जी घर पर हैं और 'जीजा जी छत पर हैं' जैसे शोज शामिल हैं। उनकी सीरियल्स की खास बात थी कि लोग उन्हें मनोरंजन के लिए परिवार के साथ बैठकर देखते थे।
Photo Credit- Instagram
टीवी शोज के राइटर मनोष संतोषी को मुंबई उनका सिंगर बनने का सपना लाया था। हालांकि, एक लेखक से खास मुलाकात होने के बाद उन्होंने इसमें ही अपना करियर बना लिया। इतना ही नहीं, वह कुछ फिल्मों में बतौर एक्टर भी नजर आ चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।