यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या सुनील ग्रोवर की तरह कीकू शारदा भी Kapil Sharma से अलग होकर लाएंगे खुद का शो? कॉमेडियन ने बोली ऐसी बात
Kapil Sharma इस वक्त अपनी पूरी कॉमेडियन पलटन के साथ नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो से सभी को ...और पढ़ें

HighLights
- कीकू शारदा ने बताया क्यों नहीं होते कपिल शर्मा से अलग
- पिछले 10 सालों से कपिल संग जुड़े हैं कीकू शारदा
- कपिल शर्मा के शो में कीकू शारदा निभाते हैं अलग-अलग किरदार
जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। कपिल शर्मा इस वक्त अपनी पूरी टीम के साथ नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके इस शो में अब तक विक्की कौशल से लेकर एड शीरन, सनी देओल और बॉबी देओल जैसे सितारे खास मेहमान बनकर आए हुए हैं।
कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी के साथ-साथ अपने झगड़ों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। सुनील ग्रोवर से लेकर चंदन प्रभाकर और सुमोना चक्रवर्ती उनके कॉमेडी शो को पास्ट में बीच में छोड़कर जा चुके हैं।
हालांकि, एक इंसान जो इस शो से लगातार जुड़ा हुआ है, वो हैं कीकू शारदा। हाल ही में कीकू शारदा ने बताया कि इतना कमाने के बावजूद भी वह कभी कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का साथ छोड़कर खुद का शो क्यों नहीं शुरू करते हैं।
इस वजह से कपिल शर्मा का साथ नहीं छोड़ते कीकू शारदा
कई बार ऐसा माना जाता है कि जब काम अच्छा चल रहा होता है, तो कलाकारों में अहंकार की भावना आ सकती है। हालांकि, अभिनेता और कॉमेडियन कीकू शारदा का मानना है कि जहां रिश्ते अच्छे होते हैं, वहां अहंकार की भावना नहीं आती है। कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ कीकू पिछले दस वर्षों से काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Anil Kapoor और Farah khan ने कर दी कपिल शर्मा की बोलती बंद, The Great Indian Kapil Show शो पर जमाया कब्जा
उनके शो में काम करने वाले कई कलाकारों ने अलग शो शुरू भी किया था, लेकिन बाद में वह दोबारा कपिल के शो में लौट आए। क्या कीकू कभी ख्याल नहीं आया कि उन्हें अपना शो शुरू करना चाहिए? इस पर एक साक्षात्कार में कीकू ने कहा,
"मेरे मन में कपिल के लिए इज्जत है। यह बात सच है कि मुझे भी कई लोग कहते हैं कि आप अपना शो क्यों नहीं शुरू करते हैं। लेकिन मैं जानता हूं कि 10-15 मिनट के एक्ट के लिए मुझे कितनी मेहनत करनी पड़ती है"।
कीकू ने कपिल को बताया सिक्योर कॉमेडियन
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कीकू शारदा ने कहा, "कपिल एक से डेढ़ घंटे वह मेहमानों से बात करते हैं। वह जो काम करते हैं, वह उतना आसान नहीं है, जितना दिखाई देता है। कई बार ऐसा हुआ है कि जब मैं स्टेज पर परफॉर्म करता हूं, तो वह सोफे के पीछे जाकर खड़े हो जाते हैं।

कई बार उन्होंने मुझे और कृष्णा (अभिषेक) को पूरा स्टेज परफॉर्म करने के लिए दे दिया है कि जो करना है करो। यह केवल एक सिक्योर इंसान की कर सकता है"।
