Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेग्नेंट Sugandha Mishra ने 'होने वाले बेबी' के लिए बनाया खूबसूरत गाना, गौहर खान ने किया रिएक्ट

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 03:36 PM (IST)

    Sugandha Mishra Pregnancy कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और उनके पति संकेत भोसले जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। शादी के ढाई साल बाद दोनों पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। हाल ही में सुगंधा मिश्रा ने अपनी गोद भराई मनाई। अब अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने होने वाले बच्चे के लिए गाना गाती दिखाई दे रही हैं।

    Hero Image
    प्रेग्नेंट सुगंधा मिश्रा ने बेबी के लिए बनाया गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sugandha Mishra Pregnancy: कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने 2021 में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड संकेत भोसले (Sanket Bhosale) के साथ शादी रचाई थी। शादी के ढाई साल बाद कपल माता-पिता बनने जा रहे हैं। 35 साल की सुगंधा ने कुछ महीने पहले अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। डिलीवरी से पहले सुगंधा ने अपने बेबी के लिए गाना बनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 अक्टूबर 2023 को सुगंधा मिश्रा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। रेड कलर की थाई-स्लिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सुगंधा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ सुगंधा ने कैप्शन में लिखा था, "बेस्ट अभी आना बाकी है। हमारे नए जुड़ाव से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।" 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: घर की लाइट बंद होते ही Isha-Samarth ने उठाया मौके का फायदा, कपल ने कर दी ऐसी हरकत

    सुगंधा मिश्रा ने बनाया बेबी के लिए गाना

    सुगंधा मिश्रा ने अपने होने वाले बेबी के लिए नया मेहमान गाना बनाया है, जिसे एक्ट्रेस और उनके पति संकेत भोसले ने गाया है। इस गाने की लिरिक्स सुगंधा मिश्रा ने ही लिखी है। अभिनेत्री ने ये गाना अपने बेबी शॉवर वाले दिन गाया। 5 दिसंबर को अभिनेत्री ने अपने म्यूजिक वीडियो की झलक दिखाई है। क्लिप में सुगंधा और संकेत को हाथ में गुड्डे लेकर गाते हुए देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sugandhaa S Misshra (@sugandhamishra23)

    गौहर खान ने दिया रिएक्शन

    वीडियो शेयर करते हुए सुगंधा ने कैप्शन में लिखा, "हमारा गोद भराई गाना "नया मेहमान"। सुगंधा और संकेत भोसले ने गाया है। सुगंधा मिश्रा ने इसे लिखा और कंपोज किया है। हमारे बच्चे के लिए प्यार से बनाय गया है। अपना आशीर्वाद दें।" गौहर खान ने इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। कमेंट में अभिनेत्री ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "ब्लेसिंग।" फैंस भी सुगंधा द्वारा बनाए गए इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं।

    बता दें कि सुगंधा मिश्रा प्लेबैक सिंगर भी रह चुकी हैं। वह सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा सिंगिंग सुपरस्टार में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। उन्हें द कपिल शर्मा शो से पॉपुलैरिटी मिली। 

    यह भी पढ़ें- Sugandha Mishra Godh Bharai: महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से सुगंधा की हुई गोद भराई, जल्द बनने वाली हैं मां

    comedy show banner
    comedy show banner