Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sugandha Mishra Godh Bharai: महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से सुगंधा की हुई गोद भराई, जल्द बनने वाली हैं मां

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 11:41 PM (IST)

    Sugandha Mishra Godh Bharai सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने 15 अक्टूबर को अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर थी। अब रविवार को सुगंधा की गोद भराई सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीरे उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। अदाकारा इस दौरान महाराष्ट्रीयन आउटफिट में नजर आई।

    Hero Image
    सुगंधा मिश्रा की गोद भराई (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sugandha Mishra Godh Bharai: स्टैंडअप-कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और डॉ. संकेत भोसले जल्द पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने 15 अक्टूबर को अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर थी।

    इन दिनों अदाकारा अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। कुछ ही दिनों में इस कपल के घर में एक नन्हे-मुन्ना मेहमान आने वाला है। ऐसे में रविवार को सुगंधा की गोद भराई सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरे उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Sugandha Mishra Pregnancy: जल्द मां बनने वाली हैं कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा, शेयर की बेबी बंप संग खास तस्वीरे

    महाराष्ट्रीयन अंदाज में हुई सुगंधा मिश्रा की गोद भराई

    29 अक्टूबर का दिन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और डॉ. संकेत भोसले (Dr Sanket Bhosale) के लिए बेहद खास रहा। 'टू बी पैरेंट्स' ने मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों के बीच गोद भराई की रस्म रखी। तस्वीरों में ये कपल महाराष्ट्रीयन आउटफिट पहने नजर आ रहा है।

    इस खास मौके पर सुगंधा ग्रीन एंड रेड कलर की सिल्क साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कस्टमाइज्ड फ्लोरल ज्वेलरी के साथ पूरा किया है। तो वहीं, संकेत क्रीम कलर के कुर्ते पायजामा और नारंगी नेहरू जैकेट पहने नजर आ रहे हैं।

    हम बच्चे का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार

    इस कपल ने गोद भराई रस्म में खूब मजे किए। इतना ही नहीं इस मौके पर डायपर बदलने जैसे कुछ मजेदार गेम भी खेले गए। इस बारे में सुगंधा का कहना है कि, मैंने डायपर बदलने की प्रतियोगिता जीत ली। संकेत और मैंने एक गाने पर भी प्रस्तुति दी, जो मेरे द्वारा लिखा गया था और हम दोनों ने इसे गाया। इसका टाइटल 'नया मेहमान आने वाला है'। वहीं संकेत ने कहा कि, हम सब नन्हे बच्चे का आने का इंतजार कर रहे हैं।

    दो साल पहले की थी शादी

    बता दें, सुगंधा मिश्रा और संकेत साल 2021 में शादी रचाई थी। कोरोना काल में दोनों ने बेहद सादगी से अपने परिवार के बीच शादी की थी।

    यह भी पढ़ें- Sugandha Mishra के पति संकेत भोसले की तबियत हुई खराब, डॉक्टर ने कहा इन्हें नींद की...

    दोनों सालों से अच्छे दोस्त रहे और उनके अफेयर के खबरों की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। अब शादी के दो साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner