Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi का ऐसा ट्रासंफॉर्मेशन देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    ये हैं मोहब्बतें सीरियल से फेम हासिल करने वाली टीवी एक्ट्रेस कई दिनों से अपने पति विवेक दाहिया के साथ ट्रेनिंग ले रही थी जिसके बाद उनका चौंका देने वाला लुक सामने आया है।

    By Ifat QureshiEdited By: Updated: Wed, 31 Jul 2019 07:15 PM (IST)
    टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi का ऐसा ट्रासंफॉर्मेशन देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    नई दिल्ली, जेएनएन। ‘ये हैं मोहब्बतें’ और ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ जैसे सीरियल्स से फेम हासिल करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी कई दिनों से अपनी बॉडी पर काम कर रही थीं, हाल ही में उन्होनें अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन नज़र आ रहा है, इसी के साथ दिव्यांका ने बताया कि वो बाहर से कितनी भी बोल्ड नजर आएं लेकिन अंदर से वो हमेशा ही एक शर्मीली लड़की रहेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिव्यांका त्रिपाठी को हमेशा से ही एक सीधी सादी लड़की की भूमिका निभाते देखा गया है, ऐसे में अचानक उनका बोल्ड अवतार देखना दर्शकों को चौंका सकता है। दिव्यांका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा है ‘ समय के साथ मुझे अहसास हुआ है कि मैं कितने भी स्टाईलिश कपड़े पहन लूं या कितने भी लंबे इंटरव्यू दे दूं लेकिन मैं अब भी बोल्ड कपडे़ पहने हुए एक शर्मीली लड़की ही हूं’।

    यह भी पढ़ें : ‘ये हैं मोहब्बतें’ के फैंस को लगेगा झटका, लीड रोल करण पटेल को किया जाएगा शो से रिप्लेस

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    With time I'm realizing- I may dress up stylishly, pose and give elaborate interviews but essentially "I am still a shy girl hidden under a bold exterior!" . Outfit : @style__inn @richa_r29 @anamikagodha1983 Styled by @stylingbyvictor Assisted by #sohailmughal

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

    सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में दिव्यांका के ऑन स्क्रीन पार्टनर करन पटेल ने इस फोटो पर कमेंट करते हूए कहा ‘ वाओ, ट्रांसफॉर्मेशन बेंच मार्क और बढ़ गया है’। आपको बता दें कि इन दोनों की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री को दर्शकों द्वारा काफी पंसद किया जाता है।

    यह भी पढ़ें : Divyanka Tripathi के पति Vivek Dahiya अस्पताल में भर्ती, Nach Baliye 9 लॉन्च एपिसोड नहीं कर पाएंगे होस्ट

    इस फोटो में दिव्यांका ने नीले रंग की वन शोल्डर चोकर फॉर्मल जंप सूट पहना हुआ है। इस तस्वीर में वे काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं। आपको बता दें कि दिव्यांका कई दिनों से अपने पति विवेक दाहिया के साथ ट्रेनिंग ले रही थीं जिसके चलते दिव्यांका का य़े बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन सामने आया है।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप