Divyanka Tripathi के पति Vivek Dahiya अस्पताल में भर्ती, Nach Baliye 9 लॉन्च एपिसोड नहीं कर पाएंगे होस्ट
दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिय का वेकेशन के लौटने के बाद तबीयत बिगड़ गई है। वे अस्पताल में भर्ती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी की दुनिया का पॉपुलर कपल अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता विवेक दहिया के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। हाल ही में दिव्यांका और विवेक वेकेशन से वापस लौटे लेकिन भारत आते ही विवेक की तबीयत खराब हो गई। इस कारण उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ा। विवेक ने अस्पताल से तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिय का वेकेशन के लौटने के बाद तबीयत बिगड़ गई है। वे अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि विवेक की तबीयत बिगड़ने के कारण यह कपल 'नच बलिए' के प्री-लॉन्च एपिसोड का हिस्सा भी नहीं पाएगा। बताया जा रहा है कि विवेक और दिव्यांका हाल ही में मकाउ से लौटे हैं और उसके अगले दिन ही विवेक को बुखार हो गया। बुखार के साथ साथ विवेक के पेट में भी दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका ने खुद इस बारे में कंफर्म किया है। दिव्यांका का कहना है कि विवेक की तबीयत खराब है। बहुत जल्द उनका परिवार भी उनके पास आ जाएगा। उन्होंने ये भी बताया है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद विवेक को कुछ दिनों के लिए बेड रेस्ट पर रहने के लिए कहा गया है। डांस रिएलिटी शो नच बलिए के बारे में दिव्यांका ने कहा कि हमने पहले ही अपनी परफॉर्मेंस शूट कर ली थी, लेकिन एकरिंग करना विवेक के लिए संभव नहीं है। मैं अपने बारे में अभी कुछ पक्के तौर पर नहीं बता सकती हूं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।