यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कहां हैं 'सपने सुहाने लड़कपन के' की 'गुंजन'? शाहिद-करीना को सिखा चुकीं डांस, एक्टिंग से दूर अब करती हैं ये काम
आपको सपने सुहाने लड़कपन के में गुंजन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस रूपल त्यागी (Roopal Tyagi) याद हैं? शो में ...और पढ़ें

HighLights
- रूपल त्यागी टीवी से पहले करती थीं कोरियोग्राफी
- सपने सुहाने लड़कपन के में दिखीं रूपल त्यागी
- 4 साल से रूपल त्यागी टीवी जगत से हैं दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोई कलाकार पल भर में स्टार बन जाता है। एक शो उन्हें रातोंरात शोहरत दिला देती है, लेकिन फिर एक रोज वह एकदम से इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। अब टीवी की 'गुंजन' को ही ले लीजिए। वह पिछले कुछ सालों से इंडस्ट्री से गायब हैं।
साल 2012 में आए शो सपने सुहाने लड़कपन के (Sapne Suhane Ladakpan Ke) ने सभी किरदारों को मशहूर कर दिया था, खासकर गुंजन का किरदार निभाने वालीं रूपल त्यागी (Roopal Tyagi) को। इस शो से उन्हें असली सक्सेस मिली थी। वह पहले भी टीवी शोज में काम कर चुकी थीं, लेकिन इसी शो ने उन्हें पॉपुलैरिटी दिलाई।
रूपल त्यागी एक्टिंग से हो गईं दूर
रूपल त्यागी ने सपने सुहाने लड़कपन के शो के बाद झलक दिखला जा 8, बिग बॉस 9, शक्ति अस्तित्व के एहसास की, लाल इश्क और रंजू की बेटियां शोज में काम कर चुकी थीं, लेकिन गुंजन जैसा स्टारडम उन्हें नहीं मिला। आज वह टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह ट्रेवलिंग और डांस से जुड़े वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- 'मेरी मम्मी मना करती है...', Elvish Yadav ने डर के कारण Khatron Ke Khiladi को किया था मना
रूपल त्यागी करती हैं अपना बिजनेस
रूपल त्यागी की इंस्टाग्राम अकाउंट पर रूपल त्यागी के आज 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह एक्टिंग फील्ड से फिलहाल दूर हैं। उन्हें आखिरी बार रंजू की बेटियां (2021) शो में देखा गया था। आज भले ही वह लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन वह अपना क्लोदिंग बिजनेस चला रही हैं। थ्रिफ्ट स्टोर नाम से रूपल अपना क्लोदिंग स्टोर चलाती हैं।
रूपल त्यागी सिखा चुकी हैं इन स्टार्स को डांस
रूपल त्यागी एक शानदार एक्ट्रेस के अलावा एक स्किल्ड डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं। आपको शायद ही मालूम हो कि सपने सुहाने लड़कपन के शो से पहले वह चुप चुप के में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं।
यहां तक कि उन्होंने भूल भुलैया में विद्या बालन को भी कोरियोग्राफ किया है। पर्दे के पीछे उनका अच्छा-खासा करियर चल रहा था, लेकिन रूपल को पर्दे पर काम करना था, इसलिए उन्होंने टीवी शोज में एक्टिंग शुरू की।
यह भी पढ़ें- कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद टीवी एक्टर Vibhu Raghave का निधन, करणवीर मेहरा ने पोस्ट में दी श्रद्धांजलि