Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद टीवी एक्टर Vibhu Raghave का निधन, करणवीर मेहरा ने पोस्ट में दी श्रद्धांजलि

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 03 Jun 2025 08:52 AM (IST)

    टेलिवीजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। Vibhu Raghave जो लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे उनका निधन हो गया है। अपने शानदार टीवी सीरियल्स से दर्शकों को हंसाने और मनोरंजन करने वाले विभु अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके निधन की खबर ने फैंस को गमगीन कर दिया है।

    Hero Image
    टीवी एक्टर विभु राघव की कैंसर से हुई मौत (Photo Credit- X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vibhu Raghave: टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर ने फैंस को गमगीन कर दिया है। ‘निशा और उसके कजिन्स’ में अपने किरदार से मशहूर हुए अभिनेता विभु राघव का 2 जून 2025 को निधन हो गया। उनका असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह स्टेज 4 कोलन कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले विभु अपनी बीमारी और हेल्थ अपडेट्स शेयर करते थे, लेकिन पिछले एक महीने से वह ऑनलाइन गायब थे।

    लोकप्रिय शोज से छोड़ी छाप

    विभु (Vibhu Raghave death) के निधन की पुष्टि उनकी करीबी दोस्त सिंपल कौल, कावेरी प्रियम और अभिनेता करण वीर मेहरा ने की। विभु ने ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज में काम किया था। वह सौम्या टंडन, अनेरी वजानी और सिंपल कौल जैसे सितारों के करीबी दोस्त थे।

    Photo Credit- X

    कैंसर के कारण वह लंबे समय से कोई नया प्रोजेक्ट नहीं कर पाए, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। इलाज का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो गया था, और उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए आर्थिक मदद की अपील की थी।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में मशहूर इंफ्लुएंसर की एंट्री हुई पक्की? पहले भी मिल चुका है Salman Khan के शो का ऑफर

    सोशल मीडिया पर साझा की बीमारी की जंग

    2022 में कोलन कैंसर का पता चलने के बाद विभु ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बीमारी की कहानी साझा की। वह अपने फॉलोअर्स को हेल्थ अपडेट्स देते थे और हमेशा सकारात्मक बने रहते थे। उनके इलाज के लिए दोस्तों ने कई बार मदद की गुहार लगाई। सिंपल कौल, अदिति मलिक, करणवीर मेहरा (Karanvir Mehra tribute) सौम्या टंडन और अनेरी वजानी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस से सहयोग मांगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Simple Kaul (@simplekaul)

    सिंपल कौल की भावुक श्रद्धांजलि

    विभु के निधन के बाद सिंपल कौल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “भारी मन से बता रहे हैं कि हमारा प्यारा दोस्त विभु अब हमारे बीच नहीं रहा। कृपया उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। ओम नमः शिवाय।” विभु की यादें और उनके शोज में उनका योगदान हमेशा फैंस के दिलों में रहेगा।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस की हुई बिग बॉस में एंट्री? रियलिटी शो में लगेगा ग्लैमर का तड़का