विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roopal Tyagi: 11 शो करने के बाद मिला फेम, एक धोखे ने चकनाचूर की जिंदगी, टीवी से गायब एक्ट्रेस का छलका दर्द

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 15 Apr 2023 12:22 PM (IST)

Roopal Tyagi रूपल त्यागी छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह किसी स्टार फैमिली से नहीं हैं। खुद के ...और पढ़ें

File Photo of Actress Roopal Tyagi. Photo Credit: Instagram
File Photo of Actress Roopal Tyagi. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 'सपने सुहाने लड़कपन के' में गुंजन का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं रूपल त्यागी ने आज वह मुकाम हासिल किया है, जहां तक पहुंचने का सपना कई लोग देखते हैं। हालांकि, यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान बात नहीं थी। रूपल त्यागी के पास आज जो फेम है, उसे पाने के लिए उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। महज 16 साल की उम्र में रूपल बेंगलुरु से सपनों की नगरी कहा जाने वाले शहर मुंबई चली आईं।

फिल्मी दुनिया में देखने को मिला बहुत कुछ

यहां पहुंचने के लिए रूपल ने ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री लेने के लिए काफी मशक्कत की। थोड़ी बहुत भाग दौड़ के बाद उन्हें करीना कपूर, आमिर खान, शाहिद कपूर जैसे स्टार्स को कोरियोग्राफ करने का मौका मिला। करीब दो साल तक रूपल त्यागी ने बड़े सितारों को कोरियोग्राफ किया, लेकिन उनका सपना था कि वह खुद भी पर्दे के आगे आएं। फिल्मी दुनिया में जाने की कोशिश की, तो वहां काफी कुछ देखने को मिला, जिसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया का रुख कर लेना ही सही समझा।

(Photo Credit: Roopal Tyagi Instagram)

11 शो करने के बाद मिला फेम

रूपल त्यागी ने जोश टॉक्स में अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण लमहों के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 'सपने सुहाने लड़कपन से' पहले उन्होंने 11 शो किए थे, जो अधिकतर फ्लॉप ही रहे। कुछ ऑनएयर भी नहीं हुए। इसके बाद उन्हें 'सपने सुहाने लड़कपन के' में गुंजन बनने का मौका मिला। रूपल त्यागी ने बताया कि यह शो करने के बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई, और यहीं से उनकी जर्नी भी शुरू हुई।

पता चला सक्सेस का असली मतलब

रूपल त्यागी ने कहा कि इस शो को करने के बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। उन्हें पता चला कि सक्सेस क्या होता है? फेम क्या होता है? लोग उन्हें टीवी की करीना कपूर कह कर बुलाने लगे। बस-आटो से वह गाड़ी में घूमने लगीं। मुंबई में एक छोटा सा घर भी लिया। लाइफ के इस फेज को वह बहुत एंजॉय कर रही थीं। लगा कि जैसे जिंदगी अब सेट है। सब कुछ अच्छा चल रहा था। मगर तभी कुछ ऐसा हुआ, जिससे वह सफल व्यक्ति होने के सही मायने सीख पाईं।

छपने लगी थी झूठी खबरें

एक्ट्रेस ने कहा कि इस सक्सेस के बीच उनकी जिंदगी में वह लो प्वाइंट आया, जब उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें छोड़ कर अपनी एक्स के पास चला गया। शायद वह एक साथ दो लोगों को डेट कर रहा था। इससे उनका दिल को टूटा ही, साथ ही खबरें पेपर में छपनी शुरू हो गईं, जिनमें से कुछ झूठी कहानी थी। जो पॉपुलर नहीं थे, वह भी बयान देकर नाम छपवाने लगे।

View this post on Instagram

A post shared by Roopal Tyagi (@roopaltyagi06)

रूपल ने कहा कि इतना सब होने के बाद उन्हें समझ आया कि सक्सेस का असली मतलब क्या होता है। हर दिन ब्रेकअप के बारे में पढ़कर और यह सोचकर कि पेरेंट्स परेशान हो रहे होंगे, उनके मन से फेम की खुशी ही निकल गई।

गोल्ड डिगर्स थे कई फ्रेंड्स

रूपल ने बताया कि इन चीजों से वह इतना परेशान हो चुकी थीं कि इसके कारण वह बड़े-बड़े ऑफर्स को तक ठुकराने लगी थीं। उनके दोस्त उन्हें चिल करने के लिए कहते। लो फेज से बाहर निकलने के लिए दोस्तों की बातों में आकर वह गलत काम करने लगीं।

हालांकि,इस बात का एहसास हुआ तो सबसे पहले ऐसे लोगों को लाइफ से बाहर निकालने का काम किया। टॉक्सिक लोग, गोल्ड डिगर्स जो उनके दोस्त थे, पार्टी वाले लोग सबको बाहर किया। उन्हें समझ आ गया था कि यह वह लोग हैं, जो कहीं नहीं जाते। इनकी सलाह मानी, तो खुद की लाइफ भी कहीं नहीं जाएगी।

ऐसे मिला मानसिक सुकून

लो फेज बाहर निकलने के लिए रूपल ने वह सब करना शुरू किया, जो उन्हें पसंद था। वह जिम जाने लगीं, स्विमिंग करने लगीं ताकि खुद को फिट रख सकें। मेडिटेशन के जरिये खुद को ढूंढ़ा।

रूपल ने कहा कि बचपन से ओम लिखना बहुत पसंद था। मुंबई आईं, तो भगवान शिव में ध्यान लगाना शुरू किया। इन सब चीजों को कर वह अपनी खुशहाल जिंदगी की ओर वापस जाने लगीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।