विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं थोड़ी घमंडी हूं...' जब Kareena Kapoor ने स्वीकार किया अपना इगो, एक्ट्रेस का पुराना वीडियो हुआ वायरल

Published: Sat, 19 Apr 2025 03:45 PM (IST)

करीना कपूर बॉलीवुड की सक्सेफुल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। एक्ट्रेस ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से डेब्यू किया ...और पढ़ें

करीना कपूर का बॉलीवुड पर राज (Photo: Instagram)
करीना कपूर का बॉलीवुड पर राज (Photo: Instagram)

HighLights

  1. करीना ने खुद को बताया घमंडी
  2. एक्ट्रेस का पुराना वीडियो हुआ वायरल
  3. जब वी मेट में निभाया गीत का रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर (Kareena Kapoor) का जब वी मेट का डायलॉग 'मैं अपनी फेवरेट हूं'काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ। एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रिफ्यूजी से डेब्यू किया था। इसके बाद वो शाह रुख खान के साथ फिल्म अशोका में नजर आईं। हालांकि आज भी सबसे ज्यादा याद उन्हें जब वी मेट के उनके गीत के रोल के लिए किया जाता है।

वायरल हो रहा पुराना इंटरव्यू

40 की उम्र में भी वो खूबसूरती के मामले में 20 साल की एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती हैं। जाहिर है उनमें थोड़ा सा घमंड होगा ही। इस बात को एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में स्वीकार की थी। एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू इस समय एक्स पर वायरल हो रहा है और बेबो के फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्राइम-ड्रामा 'Daayra' में दिखेगी Kareena Kapoor और साउथ सुपरस्टार की नई जोड़ी, मेघना गुलजार करेंगी निर्देशन

करीना ने खुद को बुलाया घमंडी

अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में एक बार करीना कपूर से बात करते हुए उन्होंने कहा,"मेरे अंदर थोड़ा अहंकार है और मैं घमंडी भी हूं। हां, मैं थोड़ी घमंडी हूं... लेकिन यह अच्छा है। आत्म-सम्मान - यह किसी भी चीज से ज़्यादा महत्वपूर्ण है। खासतौर पर हम स्वतंत्र महिलाओं के लिए।" जब उनसे उनके प्रतिस्पर्धियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आत्मविश्वास से जवाब दिया,"अगर आप चाहते हैं कि मैं वास्तव में ईमानदार रहूं, तो मेरे लिए कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है।"

मैं कहीं नहीं जा रहा - करीना 

बेबो ने यह कहा कि किसी को सफल होने के लिए आदमी की जरूरत नहीं है। वह एक दशक तक इंडस्ट्री पर राज करना चाहती हैं। करीना ने कहा, "मैं अगले 10 सालों तक इस इंडस्ट्री पर राज करने जा रही हूं, मैं इस तथ्य को नहीं छुपाना चाहती। मैं यह कहने जा रही हूं। मैं कम से कम 5 से 10 साल तक यहां रहना चाहती हूं। निश्चित रूप से! मैं दुनिया की किसी भी चीज के लिए अपनी जगह नहीं छोड़ने जा रही हूं। मैं बहुत दुखी हूं, मुझे पता है कि लोग ऐसा कहने के लिए मुझसे नफरत करेंगे लेकिन मैं कहीं नहीं जा रही हूं।"

करीना ने जब यह इंटरव्यू दिया था, तब उसकी उम्र सिर्फ 21 साल थी। करीना ने कहा कि वो अगले 10 साल तक कहीं नहीं जा रही और उन्होंने ये प्रूफ भी किया। उन्हें इंडस्ट्री में 25 साल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan का कढ़ी-चावल पर अटका दिल, नई तस्वीरें देख फैंस बोले- 'सिर्फ एक लफ्ज हसीन'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।