Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'वो झूठ तो नहीं था...' Salman Khan के साथ शादी के कार्ड्स छपने पर Sangeeta Bijlani ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 03:19 PM (IST)

    Salman Khan आज भले ही मोस्ट बैचलर स्टार हैं लेकिन 90 के दशक में वह लगभग अपनी लेडी लव के साथ शादी रचाने वाले थे। उस वक्त उनकी गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) हुआ करती थीं। दोनों ने लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप के बाद शादी करने का फैसला किया था लेकिन ऐन मौके पर संगीता और सलमान की शादी टूट गई थी।

    Hero Image
    संगीता ने सलमान संग शादी टूटने पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में सलमान खान (Salman Khan) चॉकलेटी ब्वॉय कहे जाते थे। अभिनेता का चार्म ऐसा था कि उन्हें देखते ही लड़कियां अपना दिल हार जाया करती थीं। सलमान का कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर भी चला। एक के साथ तो वह शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे, लेकिन ऐन मौके पर उनकी शादी टूट गई। वो अभिनेत्री संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगीता के साथ ही सलमान खान सात फेरे लेने वाले थे, लेकिन उनकी शादी ऐन मौके पर टूट गई थी। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने सलमान संग शादी के सवाल पर रिएक्शन दिया है। दरअसल, संगीता बिजलेानी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 15 (Indian Idol 15) में स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आईं। शो से एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें वह सलमान खान के साथ अपनी टूटी शादी के बारे में बात करते हुए नजर आईं।

    शादी टूटने पर बोलीं संगीता

    प्रोमो में दिखाया गया कि जब कंटेस्टेंट ने संगीता बिजलानी से पूछा कि उन्होंने सुना है कि उनके और सलमान खान की शादी के कार्ड्स भी छप गए थे? यह सुनकर एक्ट्रेस दंग रह जाती हैं। हालांकि, उन्होंने कबूल किया कि यह सच है। संगीता ने कहा, "हां वो झूठ तो नहीं था।" फिर विशाल ददलानी, संगीता से उस कहानी के बारे में पूछते हैं।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan का पुराना प्यार हुआ ताजा, जन्मदिन के मौके पर एक्स गर्लफ्रेंड को किया किस

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    क्यों टूटी थी संगीता और सलमान की शादी?

    संगीता बिजलानी और सलमान बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल हुआ करते थे। दोनों का रिलेशन 1986 में शुरू हुआ था और करीब 7 साल तक डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे। 1994 में उनकी शादी होने वाली थी और कार्ड्स भी छप गए थे। मगर दोनों ने ऐन मौके पर शादी तोड़ दी थी। कहा जाता है कि संगीता ने सलमान को किसी और लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। हालांकि, सच क्या है वो ही जानते हैं।

    Sangeeta salman

    Salman Khan and Sangeeta Bijlani - Instagram

    सलमान खान से अलग होने के बाद संगीता बिजलानी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन से 1996 में शादी कर ली थी। मगर अजहर से एक्ट्रेस की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली और 2019 में दोनों ने ऑफिशियली तलाक ले लिया। वहीं, सलमान 59 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। फिलहाल, संगीता और सलमान आज एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan-Sangeeta Bijlani: शादी से एक महीने पहले सलमान-संगीता का टूटा था रिश्ता, छप गए थे कार्ड