विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan का पुराना प्यार हुआ ताजा, जन्मदिन के मौके पर एक्स गर्लफ्रेंड को किया किस

By Aditi YadavEdited By:
Published: Tue, 27 Dec 2022 10:12 AM (IST)

Salman Khan Sangeeta Bijlani सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। देर रात एक्टर ...और पढ़ें

Salman Khan Birthday, Salman Khan, sangeeta bijlani
Salman Khan Birthday, Salman Khan, sangeeta bijlani

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Salman Khan Sangeeta Bijlani: सलमान खान (Salman Khan) आज यानी 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने देर रात खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। देर रात एक्टर के घर गैलेक्सी में ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ, जिसमे पूरा बॉलीवुड शामिल रहा।

सलमान की बर्थडे पार्टी में पहुंची एक्स गर्लफ्रेंड संगीता

बर्थडे पार्टी में शाह रुख खान से लेकर सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, यूलिया वंतूर, अरबाज खान, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन, जेनेलिया डिसूजा सहित कई सितारे पहुंचे। इसके अलावा सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी इस पार्टी का हिस्सा रही।

सलमान खान ने संगीता का किया किस

पार्टी में अपने पुराने प्यार को देख सलमान ने संगीता बिजलानी को माथे पर किस किया और गले लगा लिया। पुराने कपल का ये मूवमेंट मीडिया के कैमरों में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू शिमर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

संगीता के साथ शादी करने वाले थे सलमान

आपको बता दें एक वक्त था जब बॉलीवुड गलियारों में सलमान खान और संगीता के किस्से हुआ करते थे। इस कपल ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इतना ही नहीं दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन एन मौके पर दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।  रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन सोमी अली से बढ़ीं सलमान की नजदीकियों के बाद संगीता ने रिश्ता तोड़ दिया था। दोनों के प्यार की शुरुआत 1986 में हुई थी। सलमान खान और संगीता बिजलानी आज भी अच्छे दोस्त हैं। संगीता को कई बार सलमान के घर देखा भी जाता है।

सलमान को छोड़ संगीता ने क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन से की शादी

सलमान के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी थी। संगीता बिजलानी ने 1996 में क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन से शादी रचाई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता 14 साल बाद टूट गया और 2010 में संगीता ने तलाक ले लिया।

यह भी पढ़ें- Salman Khan Birthday Special: मुंबई से दूर पनवेल में हैं सलमान खान का आलीशान फार्म हाउस, 150 एकड़ में है फैला

यह भी पढ़ें- Salman Khan 57th Birthday: सलमान खान ने मनाया 57वां जन्मदिन, बर्थडे बैश में पहुंचे कई स्टार्स