विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan Birthday Special: मुंबई से दूर पनवेल में हैं सलमान खान का आलीशान फार्म हाउस, 150 एकड़ में है फैला

By Aditi YadavEdited By:
Published: Mon, 26 Dec 2022 03:57 PM (IST)Updated: Tue, 27 Dec 2022 11:13 AM (IST)

Salman Khan Luxury Farm House सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन के मौके ...और पढ़ें

Salman Khan, Luxury Farm House, Salman Birthday
Salman Khan, Luxury Farm House, Salman Birthday

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Salman Khan Luxury Farm House: बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। इस दिन उनके घर गैलेक्सी के बाहर हजारों फैंस की भीड़ जमा होती है। देर रात सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे। जन्मदिन के मौके पर हम आपको सलमान खान के आलीशान फार्म हाउस का नजारा दिखा रहे हैं। जहां वो अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारते हैं।

मुंबई से दूर पनवेल में है सलमान का फार्म हाउस

सलमान खान उन सेलेब्स में से एक हैं जो अपनी लग्जरी लाइफ जीते हैं, लेकिन कोई दिखावा नहीं करते। करोड़ों की कमाई करने के बाद भी सलमान मुंबई में अपने माता-पिता के साथ एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं। हालांकि पनवेल में सलमान खान का फार्म हाउस है, जहां एक्टर अक्सर जाते रहते हैं।  सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस के अंदर का नजारा काफी खूबसूरत दिखाई देता है। इस खूबसूरती के पीछे वहां पर रखी गईं यूनीक चीजे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

150 एकड़ में फैला है भाई जान का फार्म हाउस

सलमान खान का पनवेल फार्महाउस 150 एकड़ में फैला हुआ है और इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये से ऊपर है। ये फार्म हाउस सलमान खान की बहन अर्पिता के नाम पर है।

सलमान खान करते हैं घुड़सवारी

सलमान खान के पनवेल फॉर्म हाउस के अंदर तीन बंगले, पूल और घुड़सवारी करने के लिए भी काफी स्पेस है। एक्टर अपने फार्म हाउस में अक्सर घुड़सवारी करते नजर आते हैं। उनके पास कई घोड़े हैं जिसकी तस्वीर वह इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर चुके हैं।

खान परिवार की होती है यहां पार्टीज

इस फार्म हाउस पर सलमान खान के अलावा उनके परिवार वालों के जन्मदिन पर आलीशान पार्टी ऑर्गेनाइज की जाती है। बर्थडे पार्टी के अलावा गेट-टुगेदर करते भी नजर आते हैं। बीते साल यहां सलमान और उनकी भांजी आयत शर्मा का एक साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था। इतना ही  नहीं हाल ही में एक्टर ने अपनी मां सलमा के लिए यहां बर्थडे पार्टी रखी थी।

कोरोना काल में महीनों तक यहां रुके थे एक्टर

बता साल 2020 में जब देशभर में कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दी थी। तब सलमान मुंबई शहर से दूर कुछ महीनों के लिए इसी फार्म हाउस में आकर रुके थे। यहां उन्होंने अपने आप ही सारे काम किए थे। उन्होंने खुद फार्म हाउस में झाड़ू तक लगाई थी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान करते हैं खेती

पनवेल फार्म हाउस से अक्सर तस्वीरें सामने आती हैं, जिसमें आप देखते हैं कि सलमान खान खेती करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें-  Tunisha Sharma Death: 'किसी और लड़की के साथ शीजान का था अफेयर', तुनिषा की मां ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें-  Tunisha Sharma Death: 'लव जिहाद' के एंगल से भी जांच कर रही है पुलिस, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा